
SIdhi Road Accident: सीधी में हुए दर्दनाक हादसे की तस्वीरें, एक ही परिवार के चार लोगों समेत 8 की मौत
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सिटी कोतवाली इलाके में दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक घायलों में 9 की हालत गंभीर देख, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मैहर मंदिर मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा तूफान वाहन और बल्कर आमने-सामने से टकरा गए। बताया जा रहा है कि बल्कर सीधी से बहरी की तरफ जा रहा था। मटिहानी गांव से आ रहे तूफान वाहन से टकरा गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि तूफान वाहन में सवार 22 लोगों में से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 14 लोग घायल हो गए। हादसा सीधी बहरी मार्ग के उपनी गांव का है।
तूफान वाहन में सवार होकर परिवार के लोग बच्चे के मुंडन करवाने के लिए मैहर जा रहे थे। तूफान वाहन में लगभग 22 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। तूफान वाहन में सवार लोगों में से गंभीर रूप से 9 घायलों को उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया। 5 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि देर रात 2.30 बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि सीधी की ओर से जा रहा बल्कर और बहरी तरफ से आ रहे तूफान में भिड़ंत हुई है। हादसे में 14 लोग घायल हुए है 7 की मौत हुई है।
(1) कुंजलाल साहू पिता लखपत साहू उम्र 32 वर्ष निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी
(2) एतवरिया साहू पति राजमन साहू उम्र 48 वर्ष निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी
(3) गंगा साहू पिता सहदेव साहू उम्र 60 वर्ष निवासी अमिलिया
(4) एतवरिया साहू पति दीनदयाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी
(5) सुखरजुआ पति श्यामलाल साहू उम्र 34 वर्ष निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी
(6) फूलकली साहू पति तीरथ साहू उम्र 50 वर्ष निवासी देवरी जिला सीधी
(7) सुशीला साहू पति लालमन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी देवरी जिला सीधी (म.प्र.)
Updated on:
10 Mar 2025, 12:09 PM IST
Published on:
10 Mar 2025, 8:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.