25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की एक्स-रे रिपोर्ट मांगना पड़ा भारी, अस्पताल कर्मचारियों ने बुरी तरह पीटा, 4 घंटे बेहोश पड़ा रहा बेटा

Sanjay Gandhi Hospital Rewa Case: एमपी के रीवा जिले के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Mar 2025, 8:00 AM IST

sanjay Gandhi hospital rewa case

sanjay Gandhi hospital rewa case: बेहौशी की हालत में बेटा लाल घेरे में, पास ही रुआंसी बैठी बुजुर्ग मां.


Sanjay Gandhi Hospital Rewa Case: मां का इलाज कराने पहुंचे युवक को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के के कर्मचारियों ने बुरी तरह पीट दिया। कमरे में बंद कर मार-मारकर अधमरा कर दिया। वह 4 घंटे बेहोश पड़ा रहा। मां-बहन बचाने के लिए बिलखती रही, पर कर्मचारियों को दया नहीं आई। अस्पताल प्रबंधन ने चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए कमेटी बनाई है।

बघवार के चोरगढ़ी का देवेंद्र नाथ शुक्ला मां फूलमती के इलाज के लिए बहन शशि के साथ संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया था। मां शशि के पैर में चोट लगी थी। उस पर प्लास्टर चढ़ा था। देवेंद्र ने एक्स-रे कराया। रिपोर्ट जल्दी मांगी तो कर्मचारी नाराज हो गए। चार कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा का कहना है, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल देवेंद्र का इलाज किया जा रहा है। कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

ये भी पढ़ें: हनी सिंह कॉन्सर्ट का टैक्स जमा नहीं, 1 करोड़ का लाइट-साउंड से भरा कंटेनर जब्त