25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनी सिंह कॉन्सर्ट का टैक्स जमा नहीं, 1 करोड़ का लाइट-साउंड से भरा कंटेनर जब्त

Honey Singh Concert: नगर निगम ने बतौर मनोरंजन कर मांगे थे 50 लाख, पहले भी टैक्स को लेकर विवादों रहे कई कॉन्सर्ट...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Mar 2025, 7:41 AM IST

honey singh concert

honey singh concert: हनी सिंह कॉन्सर्ट का मनोरंजन कर नहीं चुकाया तो लाइट-साउंड से भरा 1 करोड़ का कंटेनर किया था जब्त (इनसेट), हाई कोर्ट ने दिए आदेश

Honey Singh Concert: सी-21 एस्टेट में शनिवार को हुए सिंगर-रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट (Honey Singh Concert) के बाद रविवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। 50 लाख रुपए मनोरंजन कर (Entertainment Tax) न चुकाने पर नगर निगम ने साउंड और लाइट से भरा कंटेनर जब्त कर लिया। इसकी कीमत 1 करोड़ है।


हनी सिंह (Honey Singh) के शो और निगम के बीच टैक्स को लेकर शुरू से ही विवाद रहा। शुक्रवार देर रात आयोजकों ने 7.84 लाख रुपए बतौर टैक्स निगम में जमा कराए। शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पता चला, आयोजकों ने कम टैक्स दिए। जीएसटी पोर्टल के अनुसार, 3.28 करोड़ से ज्यादा के टिकट बिके। ऐसे में निगम ने 50 लाख रुपए मनोरंजन कर मांगे। शनिवार को टैक्स वसूलने निगम अफसर मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ के उग्र होने की आशंका पर कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह कार्रवाई की।


पहले भी टैक्स का रहा विवाद

8 दिसंबर 2024: दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट था। आयोजकों ने अब तक नगर निगम को टैक्स नहीं दिया। इस कॉन्सर्ट में 25 हजार लोग शामिल किए थे। करीब 25 करोड़ आय का अनुमान है।


2017: पंजाब किंग्स इलेवन ने होलकर स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाया। 2018 में फ्री पास को लेकर हुए विवाद के बाद इंदौर से दूरी बना ली। बता दें, यहां 2011 से 2018 तक 8 आइपीएल मैच हुए।

ये भी पढ़ें: मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद भोपाल विकास प्राधिकरण के नये CEO