भोपाल

कोरोना की दूसरी लहर में पहला लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ ये सब रहेगा ‘बंद’

- शहर में 128 प्वाइंट पर बैरिकेडिंग- ड्रोन से निगरानी- सड़कों पर 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

2 min read
Mar 21, 2021
lockdown_today.jpg
First lockdown

भोपाल। एक साल बाद एक बार फिर से मध्य प्रदेश के लोगों को कोरोना वायरस लॉकडाउन (lockdown) का सामना करना पड़ा है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत तीन शहरों में आज एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। बता दें कि तीन शहरों (भोपाल, इंदौर और जबलपुर) में शनिवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।

चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

पूरे लॉकडाउन के दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। अस्पताल, मेडिकल शॉप को अनुमति रहेगी। बाकी पेट्रोल, किराना, फल-सब्जी आज नहीं मिलेगा। दफ्तर आने जाने वाले लोग अपना पहचान पत्र साथ में रखें। लॉकडाउन के दौरान धारा 188 लागू की गई है। यानी बिना कारण घर से निकलने पर गिरफ्तारी होगी। 21 मार्च से MPPSC की मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया, परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर सेंटर तक आ-जा सकेंगे।

होगा 500 रुपए का जुर्माना

पीएससी की 21 मार्च से 26 मार्च तक होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल शिवाजी नगर में कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा भी अन्य परीक्षा केंद्रों में पॉजिटिव मरीजों के लिए अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था की गई है।

वहीं कलेक्टर ने संक्रमण रोकने के लिए जिले के सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क, फेस कवर नहीं पहनने वालों, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 500 रुपए जुर्माना वसूल करने के निर्देश जारी किए हैं।

Published on:
21 Mar 2021 11:06 am