भोपाल

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूते रखने वाला गिरफ्तार, जानें क्यों की ऐसी करतूत

MP News : भोपाल पुलिस ने बिड़ला मंदिर के पास ओम नगर में रहने वाले करन बैरागी नाम के शख्स को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूते रखकर अपमानित करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2024, 11:03 AM IST
MP News

MP News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूते रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शहर के बिड़ला मंदिर के पास ओम नगर में रहने वाले करन बैरागी नाम के युवक को पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के अपमान के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की हालत में ही उसने ऐसी हरकत की थी।

बता दें कि घटना सामने आने के बाद प्रदेशभर में कायस्थ समाज के लोगों के साथ साथ कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को दूध स्नान कराया था। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने गंभीरता पूर्वक आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि, भोपाल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार ( मिंटो हॉल ) के पास स्थित लाल परेड मार्ग पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर शरारती तत्व वाली मानसिकता के आरोपी ने प्रतिमा के कांधे पर जूते रख दिए थे। इस पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

Updated on:
3 Nov 2024, 11:03 AM IST
Published on: