25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Umaria Elephant Attack : हाथियों के हमले में मरने वालों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, परिजन को 8 लाख मुआवजे का ऐलान

Umaria Elephant Attack : बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के बाद क्षेत्र में 2 ग्रामीणों की कुचलकर हत्या कर दी। हमले में एक शख्स घायल भी है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों मृतकों के परिजन को सहायता राशि के रूप में 8-8 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Nov 2024, 10:25 AM IST

Umaria Elephant Attack

Umaria Elephant Attack :मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के अंतर्गत आने वाले बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के बाद सरकार एक्शन मोड में है। रहवासी क्षेत्र में पहुंचकर आतंक मचा रहे जंगली हाथियों ने शनिवार को दो ग्रामीणों की कुचलकर हत्या कर दी। इस हमले में एक शख्स घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि, लोगों पर हमला करने वाला हाथियों का झुंड उन्हीं 10 हाथियों में से है, जिनकी हालही में अज्ञात कारणों के चलते अचानक मौत हुई है। फिलहाल, मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों मृतकों के परिजन को सहायता राशि प्रदान कराने की घोषणा की है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गवाने वाले दोनों मृतकों के परिजन को 8 - 8 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि बांधवगढ़ में हाथियों की मृत्यु के घटनास्थल से 27 किलोमीटर दूर ये हमला हुआ है। बावजूद इसके बताया जा रहा है कि ये भी उन्हीं हाथियों के झुंड के सदस्य हाथी हैं, जिनकी हालही में मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- 10 साथियों की मौत के नाराज हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचला, हुई मौत

हमलावर हाथी उसी झुंड के, जिनके 10 हाथियों की मौत हुई

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते दिनों रहस्यमय तरीके से 10 हाथियों की मौत हो गई थी। पहले आशंका जताई गई कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। लेकिन जांच के दौरान ये भी सामने आया कि, कोदो की फसल खाने से हाथियों की जान गई है। हालांकि, अब तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन, अचानक से इतनी अधिक संख्या में हाथियों की मौत होना, वन प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है।