भोपाल

बहन भी थी साथ, 16 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप, और फिर..

कॉलोनी में ही रहने वाले युवक ने घर के अंदर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

2 min read
Nov 24, 2017
rape again in bhopal

भोपाल। गौतम नगर क्षेत्र में छोटी बहन को स्कूल से बुलाकर घर आ रही किशोरी को बंधक बनाकर ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। गौतम नगर पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी रिसालदार कॉलोनी में रहती है। गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे वह छोटी बहन को रिसीव करने स्कूल गई थी।

स्कूल से लौटते समय कॉलोनी में रहने वाला राजू उर्फ राज शर्मा ने छोटी बहन को घर भेजकर किशोरी को अपने घर के अंदर खींच ले गया। घर के अंदर बंधक बनाकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की छोटी बहन घर जाकर जब परिजनों को जानकारी दी तो परिजन आरोपी के घर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो चुका था।

इधर, महिलाओं ने की चालक की धुनाई...
डीबी मॉल के सामने शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे से गुस्साई महिलाओं ने कार चालक की जमकर धुनाई लगा दी। घटना के बाद ना तो एम्बुलेंस पहुंची और ना ही पुलिस। ऐसे में महिलाएं खुद ही अपना इलाज कराने के लिए मौके से रवाना हो गई।
सूत्रों के अनुसार सुबह करीब दस बजे दो महिलाएं डीबी मॉल के सामने से पैदल जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार एमपी 04-क्यूवी 1093 ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। गुस्साई महिलाओं ने कार चालक की पिटाई लगा दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया था।

नहीं लग पा रही रोक...
एक ओर जहां शहर में तेजी दुष्कर्म का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं जानकारों के अनुसार इसे रोकने के लिए पुलिस कुछ खास बड़े कदम उठाते नहीं दिख रही है। वहीं घटनाओं के बीच अचानक पुलिस के उपर भी आए इसके छीटें आ जाने से लोगों का पुलिस पर से विश्वास कुछ हद तक कमजोर भी हुआ। वहीं गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात एक पुलिस आरक्षण की हरकत ने तो माहौल को और अधिक गंभीर बना दिया है। जानकारों का मानना है यदि पुलिस जल्द ही सख्त कदम उठाने शुरू नहीं करेगी तो स्थिति नियंत्रण गड़बड़ा जाएगा। वहीं लोगों का मानना है कि पुलिस पर लगे आरोपों पर भी शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।

Published on:
24 Nov 2017 05:30 pm