13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Call Girls: 10 देशों में कॉलगर्ल सप्लाई कराती थी ये वेबसाइट, चलाने वाला गिरफ्तार

आरोपी को दो महीने से तलाश कर रही थी पुलिस, जिसके बाद हरियाणा के पंचकुला में किया गया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
online call girls supply

भोपाल/राजगढ़। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित राजगढ़ जिले के एक युवक को राज्य साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हर्षल पिता हरिकिशन झा (30) बताया जाता है। जो सारंगपुर जिला राजगढ़ का रहने वाला है।
आरोप है कि युवक इंदौर से अश्लील वेबसाइट संचालित कर कॉल गर्ल सप्लाई करता था, इसे पंचकुला से पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक हर्षल ने पूछताछ में बताया कि वह एबी रोड पर एक कॉल सेंटर में काम करता था। इस बीच 2014 में सागर जैन नाम के एक व्यक्ति से कॉलगर्ल बुलवाई थी, कुछ दिनों बाद इसने सागर के लिए ही एक अश्लील साइट बनाई।

इस वेबसाइट पर दावा किया गया है कि वो दस देशों में कॉलगर्ल सप्लाई करती है।
हर्षल ने फेसबुक, ट्वीटर, वॉट्सएप पर एस्कार्ट सर्विसेज के ग्रुप बना रखे थे। आरोपी देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी से बीटेक ग्रेजुएट है।

साइबर सेल इंदौर इसे दो महीने से तलाश कर रही थी, जिसके बाद हरियाणा के पंचकुला में इसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह इंग्लैंड, अमेरिका और आस्ट्रेलिया की अश्लील वेबसाइट के लिए जॉबवर्क कर चुका है।

खुल सकते हैं कई राज:
सूत्रों के अनुसार हर्षल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ बड़े सैक्स रैकेट्स के पर्दे फाश होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई ऐसे छूपे हुए रेकेट्स का पता चल सकता है, जो चुपचाप इस कार्य को कर रहे हैं।

वहीं पुलिस यह भी पता करने की कोशिश करेगी कि वह कहां से युवतियों को लाता था और उसके किन किन से संपर्क हैंं।

दूसरी ओर सूत्रों का यह भी माना है कि हर्षल हो सकता है पूर्व में भी कई लोगों को कॉलगर्ल स्पलाई कर चुका है, हर्षल के मुंह खोलते ही इन सबके नकाब उतर जाएंगे। वहीं यह भी माना जा रहा है कि जैसे जैसे मामला खुलता जाएगा वैसे वैसे कई बड़े नाम भी इसमें जुड़ते जाएंगे। जिसके बाद ऐसे कई लोग पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं, जो इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।