
Haj 2025: मध्य प्रदेश में हज यात्रा (Haj 2025) का सफर भोपाल के मुकाबले इंदौर से सस्ता रहेगा। भोपाल से जाने वाले एक हज यात्री का खर्च 3.74 लाख रुपए आएगा। इंदौर से खर्च 3.57 लाख रहेगा। सिर्फ 200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच ही खर्च में 17 हजार का अंतर है। यह सामान्य हवाई यात्रा किराए से तीन गुना है। देश में 18 जगहों से हजयात्री मक्का- मदीना जाते हैं। सेंट्रल हज कमेटी (Central Haj Committee) ने 2025 की यात्रा खर्च तय किया है। देश में मुंबई से खर्च सबसे कम 3.19 लाख तो बिहार से सबसे ज्यादा खर्चीला होगा।
हज यात्रा पर जाना सबसे ज्यादा खर्चीला होगा। मुंबई के मुकाबले भोपाल से हज यात्रा 55 हजार रुपए महंगी पड़ेगी। हज पर जाने वालों की तीसरी किस्त 30 मार्च तक जमा करानी होगी।
पिछले साल के मुकाबले हज खर्च में 10 हजार की कमी आई है। यह मुंबई और भोपाल के बीच है। पिछले साल करीब 65 हजार रुपए राशि ज्यादा थी।
हज यात्रा के लिए हर यात्री से दो किस्त में 2 लाख 72 हजार 350 रुपए जमा कराए गए हैं। कुल खर्च और इसके बीच तीसरी किस्त होगी। 30 मार्च तक जमा करनी है।