
Delhi High Court Issues Notice to Opposition Leader Umnag Singhar in Domestic Violence Case.
Umang Singhar: दिल्ली हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को समन जारी किया है। मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है। उमंग की पत्नी प्रतिमा मुद्गल ने घरेलू हिंसा पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उमंग सिंघार को समन जारी किया है।
उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल ने मीडिया को बताया कि उमंग ने उन्हें धोखे में रखकर शादी की। उनका कहना है कि पहली पत्नी से उनका तलाक नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने मुझसे फिर भी झूठ बोला कि वे पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं। इसके बाद हमने शादी की। एक दिन उनका ये झूठ पकड़ा गया।
इसके बाद से वे प्रताड़ना करने लगे। यही नहीं प्रतिमा ने पति उमंग सिंघार पर यह भी आरोप लगाया कि अब उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इसलिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में उन्होंने अपनी याचिका दाखिल की है। उन्हें भरोसा है कि कोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
Updated on:
23 Mar 2025, 9:21 AM IST
Published on:
23 Mar 2025, 9:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.