भोपाल

एमपी की गोल्ड माइंस में इतना सोना कि 50 साल तक चल सकती है खुदाई, 14 लाख टन मिनरल्स का अनुमान

Gold- एमपी का कटनी जिला अब और समृद्ध बन जाएगा। यहां की इमलिया गोल्ड माइंस में सोने का बड़ा भंडार मिला है।
2 min read
Sep 22, 2025
Gold mining will continue for 50 years at Imalia Gold Mines in MP
Gold mining will continue for 50 years at Imalia Gold Mines in MP (फोटो-एआई)

Gold- एमपी का कटनी जिला अब और समृद्ध बन जाएगा। यहां की इमलिया गोल्ड माइंस में सोने का बड़ा भंडार मिला है। खदान से जल्द ही स्वर्ण खनन शुरू हो जाएगा। सोमवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और प्रोस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर अविनाश लांडगे के मध्य गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का एमओयू हुआ। मुम्बई की इस कंपनी को 50 साल के लिए खनिज पट्टा दिया गया है। इसी के साथ कटनी जिला वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित हो गया है। देश में अभी केवल कर्नाटक में ही गोल्ड माइनिंग हो रही है। अब मध्यप्रदेश में भी सोने का खनन शुरू हो जाएगा। इमलिया गोल्ड माइंस में 14 लाख टन मिनरल्स का अनुमान है।

कटनी में गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का एग्रीमेंट हो गया है। जिले के स्लीमनाबाद के इमलिया गोल्ड ब्लॉक की खदान से सोने के खनन के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी एवं कम्पनी डायरेक्टर लांडगे के बीच एमओयू होने के साथ ही नया इतिहास रचा है। कटनी खनिज सम्पदा से पहले ही समृद्ध है। यहां चूना, बॉक्साइट, लाइम स्टोन और क्रिटिकल मिनरल्स बहुतायात में उपलब्ध हैं।

कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 6.510 हेक्टेयर में सोने के खनन की अनुमति दी गई है। ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से नरीमन प्वाइंट मुम्बई की प्रोस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड कंपनी को 50 वर्ष की अवधि के लिए खनिज पट्टा प्रदान किया गया है।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि इमलिया गोल्ड माइंस में उत्खनन शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही जिले को क्षेत्रीय स्तर पर अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इससे जिले और समूचे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

गोल्ड माइंस से 14 लाख टन मिनरल्स मिलना संभावित

माइनिंग विभाग के उप संचालक ने बताया कि कटनी जिले में नए खनिज स्रोतों के रूप में सोने की खदान में सोने के साथ बेसमेटल, चाँदी, लेड (सीसा) और कॉपर भी निकलेगा। इमलिया गोल्ड माइंस से सोना निकालने के लिए जल्द ही कंपनी मशीनरी सिस्टम इंस्टाल करेगी। भू-गर्भ शास्त्रियों की प्राथमिक अन्वेषण रिपोर्ट में इमलिया गोल्ड माइंस से 14 लाख टन मिनरल्स मिलना संभावित है। इससे अलग ग्रेड और मात्रा में संधारण के बाद धातु निष्कर्षण हो सकेगा।

Updated on:
22 Sept 2025 08:50 pm
Published on:
22 Sept 2025 08:40 pm