भोपाल

खुशखबर! एमपी से बैंकॉक, सिंगापुर, जेद्दा के लिए सीधी उड़ान जल्द

MP News: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, एविएशन डायरेक्टोरेट ने कंपनियों से रूट्स और शहरों के लिए मांगे प्रस्ताव, सरकार का बड़ा ऐलान नई उड़ान शुरू करने वाले ऑपरेटर्स को सरकार देगी तोहफा...देश के 16 बड़े शहरों और 6 विदेशी शहरों के लिए शुरू होगी सुविधा
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 11:44 AM IST
Flights from Rewa to Delhi will be available for three days
रीवा से दिल्ली के लिए तीन दिन मिलेगी फ़्लाइट (photo: social media)

MP News: सुनील मिश्रा. मध्यप्रदेश से देश के बड़े शहरों और कई देशों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। सरकार ने देश के 16 बड़े शहरों और छह विदेशी शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की पहल की है। एविएशन पॉलिसी के तहत सरकार विमानन कंपनियों को इंसेंटिव देगी। सब ठीक रहा तो इसी साल जम्मू, त्रिवेंद्रम, चेन्नई, चंडीगढ़, पोर्ट ब्लेयर, तिरुपति, गोवा आदि के साथ ही सिंगापुर, बैंकॉक, क्वालालंपुर आदि स्थानों के लिए सीधी उड़ानें मिलने लगेंगी।

सीएम मोहन यादव ने मांगे प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) के निर्देश पर एविएशन डायरेक्टोरेट ने कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। एविएशन कमिश्नर चंद्रमौलि शुक्ला ने बताया कि प्रस्ताव 15 सितंबर तक मांगे गए हैं। ऑपरेटर्स से भी कहा गया है कि सरकार द्वारा तय स्थानों के अलावा वे भी मध्यप्रदेश से नई उड़ानों के लिए रूट्स और शहरों के संबंध में सुझाव व प्रस्ताव दे सकते हैं।

इंदौर से ज्यादा उड़ानें

प्रदेशमें आठ एयरपोर्ट इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, खजुराहो और दतिया में हैं। 20 एयर स्ट्रिप हैं। इंदौरसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, पुणे, रायपुर, अहमदाबाद, गोवा, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, जोधपुर, जबलपुर, लखनऊ, नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, गाजियाबाद के लिए सीधी उड़ानें हैं। शरजाह (यूएई) के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी है। भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, जबलपुर और रायपुर के लिए ही उड़ानें हैं।

घरेलू उड़ान

● 750 किलोमीटर तक की उड़ान के लिए प्रति किलोमीटर एक हजार रुपए

● 7.50 लाख रुपए अधिकतम

● 750 किमी से ज्यादा दूरी के लिए अधिकतम 10 लाख।

सरकार देगी इंसेटिव का तोहफा, पढ़ें ये फैक्ट

-1000 किमी तक एक हजार रुपए प्रति किलोमीटर

-10 लाख रुपए पर प्रति राउंड ट्रिप

-एक हजार किमी से अधिक के लिए अधिकतम 15 लाख रुपए

अधिकतम 7.50 लाख रुपए तक

मध्यप्रदेश से नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने वाले ऑपरेटर्स को सरकार इंसेंटिव और वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) देगी। यह प्रति राउंड ट्रिप दिया जाएगा।

देश में इन शहरों के लिए प्रस्ताव

लखनऊ, वाराणसी, पटना, जम्मू, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गोवा, भुवनेश्वर, बागडोगरा, कोच्चि या त्रिवेन्द्रम, तिरुपति, पोर्ट ब्लेयर, रांची, अमृतसर और चंडीगढ़।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए

सिंगापुर, क्वालालंपुर (मलेशिया), बैंकॉक (थाइलैंड), जेद्दा (सऊदी अरब), अबू धाबी, दुबई (यूएई)।

Updated on:
2 Sep 2025, 11:44 AM IST
Published on: