भोपाल

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरे राज्य में खुलेंगे 10 नए मेडिकल कॉलेज, ये है तैयारी

medical colleges : मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में 10 और नए मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। नए कॉलेज बनने के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 25 हो जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 3:11 PM IST
medical colleges

medical colleges in mp : मध्य प्रदेश में मेडिकल के फिल्ड में करियर बनाने जा रहे छात्रों को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर ये है कि जल्द ही मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में 10 और नए मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। यानी स्वभाविक सी बात है कि इन 10 कॉलेजों के जरिए प्रदेश में मेडिकल की सीटें बढ़ जाएंगी, जिससे प्रदेश के अदिक छात्रों को मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका मिलेगा। बता दें कि, प्रदेश में बनने जा रहे सबी 10 कॉलेज पीपीपी मॉडल पर निर्माण किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश चिकित्सा विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 2 हजार 600 करोड़ की लागत से प्रदेश के अलग अलग जिलों में 10 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। ये कॉलेज सूबे के कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड और मुरैना जिले में बनाने की तैयारी की जा रही है।

अभी एमपी में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित

आपको बता दें कि, मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें एमबीबीएस की 2400 सीटें है। इसके अंतर्गत भोपाल में AIIMS और गांधी मेडिकल कॉलेज, सागर, ग्वालियर, दतिया, खंडवा, रतलाम, शहडोल, विदिशा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, इंदौर, जबलपुर, सतना और रीवा में ये मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। वहीं, अब 10 और नए कॉलेज खुलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।

Updated on:
18 Jul 2024, 3:11 PM IST
Published on: