सारे एक्जाम को पास करा देंगे ये प्रश्न...
भोपाल। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पूर्व आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। आपको जिस किसी भी फील्ड में रुचि है या आप जिस भी फील्ड में जाना चाहते है, उस फील्ड के बारे में पूरी जानकारी रखिए। इसके साथ-साथ अपने चुने गए फील्ड में सफलता पाने के लिए तैयारी में जुट जाये। यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो सबसे पहले आपको परीक्षा पैटर्न का ज्ञान होना अति आवश्यक है क्योंकि हर परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग होता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी करने से पूर्व परीक्षा पैटर्न समझ ले तथा परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्रश्न-उत्तर लेकर आए हैं जिनका जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। ये प्रश्न आपके एक्जाम को पास कराने में आपकी मदद करेंगे।
प्रश्न- इनमें से कौन-सा राज्य के नीति निर्देश सिद्धान्तों में शामिल नहीं है?
उत्तर-सूचना का अधिकार
प्रश्न- भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियां निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर-जर्मनी
प्रश्न- विधान परिषद् का सदस्य होने के लिये कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर-30
प्रश्न- लोकसभा का विश्वास मत प्राप्त किये बिना ही प्रधानमंत्री पद पर कार्य करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
उत्तर-चौधरी चरण सिंह
प्रश्न- राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत किसी अपराध के लिये दोषी ठहराए गए व्यक्ति की सजा को माफ कर सकता है?
उत्तर-अनुच्छेद 72
प्रश्न- राष्ट्रपति पद के चुनाव संबंधी विवाद को किस से निर्देशित किया जाता है?
उत्तर-उच्चतम न्यायालय
प्रश्न- राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित कर सकता है?
उत्तर-अनुच्छेद 352
प्रश्न- प्रथम लोकसभा चुनाव में कितने राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल का दर्जा प्रदान किया था?
उत्तर-14
प्रश्न- राज्य सभा का पहला सत्र कब आमंत्रित किया गया था?
उत्तर-13 मई 1952
प्रश्न- राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है?
उत्तर-अमेरिका
प्रश्न- कौन 1829 ई. में सती प्रथा के उन्मूलन में कारण कारक था?
उत्तर- लॉर्ड बैण्टिंक
प्रश्न- गुजरात एवं महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है।
उत्तर- गुजरात एवं महाराष्ट्र दिवस एक मई को मनाया जाता है।
प्रश्न- दुनिया की वो कौन सी जगह हैं जहां 6 महीने दिन और 6 महीने रात होती हैं?
उत्तर- अंटार्कटिका जहा 6 महीने दिन और 6 महीने की रात होती हैं।
प्रश्न- गांधीजी ने कुमाऊं की यात्रा सर्वप्रथम कब की थी ?
उत्तर - गांधीजी ने कुमाऊं की यात्रा सर्वप्रथम जून 1929 में की थी।
प्रश्न- कार्डमम पहाडियाँ किसकी सीमाओं पर स्थित हैं ?
उत्तर-कार्डमम पहाडियाँ केरल एवं तमिलनाडु सीमाओं पर स्थित हैं।
प्रश्न-भारत के संविधान के अनुसार, जो संवैधानिक अधिकार है किन्तु मूलभूत अधिकार नहीं है?
उत्तर- सम्पत्ति का अधिकार
प्रश्न- दक्षिण अफ्रीका से लौटने पर गाँधीजी ने प्रथम सत्याग्रह कहां पर चलाया?
उत्तर- चम्पारण
प्रश्न- भारत के किस राज्य में महिला साक्षरता का प्रतिशत सर्वोच्च है?
उत्तर- केरल
प्रश्न- 'चौथा खम्भा' किसका द्योतक है?
उत्तर- समाचार पत्र
प्रश्न- मुगल शासन में मनसबदारी प्रणाली का परिवर्तन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर- अकबर
प्रश्न- भारत में हड़प्पा का वृहत स्थल कहाँ है?
उत्तर-ढोलवीरा
प्रश्न- ऋग्वेदिक जन सभा, जो न्यायिक कार्यों से कौन सम्बन्धित थी?
उत्तर-समिति
प्रश्न- सुत्त, विनय और अभिधम्म इनमें से 'यमक' बुद्ध 'पिटक' किससे सम्बन्धित है?
उत्तर-अभिधम्म
प्रश्न- चीनी तीर्थयात्री, जिसने छठी शताब्दी में भारत दर्शन किसने किया?
उत्तर- सुंग युन
प्रश्न-चालुक्य शासक पुलकेशिन की हर्ष पर विजय का वर्ष क्या था?
उत्तर-612 ई.
प्रश्न-भारतीय महासागरों में चुम्बकीय दिशासूचक के प्रयोग की प्रारम्भिक सूचना किसके द्वारा दी गई?
उत्तर-सदरुद्दीन मुहम्मद 'औफी'
प्रश्न-प्रथम वास्तविक मेहराब किस सल्तनतकालीन स्मारक में दृशातीत है?
उत्तर-कुवतुल इस्लाम मस्जिद
प्रश्न-अति कट्टरपन्थी सूफी सम्प्रदाय कौन था?
उत्तर-नक्शबन्दी
प्रश्न-शुद्ध चाँदी के रुपया का आविष्कार किसने किया?
उत्तर-शेरशाह
प्रश्न-बघात रियासत का ब्रिटिश में विलय कब हुआ?
उत्तर-1850 ई.
प्रश्न-सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर और कमलादेवी चट्टोपाध्याय इनमें से किसने गाँधीजी के नमक आन्दोलन में भाग लिया?
उत्तर-सरोजिनी नायडू
प्रश्न- 'पाकिस्तान प्रस्ताव' की रूपरेखा किसने तैयार की?
उत्तर-सिकन्दर हयात खाँ
प्रश्न-भारतीय स्वतन्त्रता के समय ब्रिटिश सम्राट कौन था?
उत्तर-जॉर्ज षष्ठ्म