भोपाल

Government Job : एमपी में होगी हजारों होमगार्ड जवानों के पद पर भर्ती, सीएम ने की घोषणा

Government Job : सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती होगी, स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Government Job
एमपी में होगी हजारों होमगार्ड जवानों के पद पर भर्ती (Photo Source- Patrika)

Government Job : सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर 5 हजार होमगार्ड जवानों के पद पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है।

राजधानी भोपाल में आज होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। होमगार्ड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परेड की सलामी ली। इस असवर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा- सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती होगी। बैगा, सहरिया, भारिया बटालियन बनेगी। मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा की। 10 टीम को 51-51 हजार की घोषणा की है। हर साल पुरस्कार दिया जाएगा।

अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की भी घोषणा

सीएम ने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की भी घोषणा की है। हर देवालय में होमगार्ड को प्रार्थना देंगे, स्थाई आवास का प्रयास सरकार करेगी। होमगार्ड के जवानों को स्थाई आवास मिलेंगे। दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने की भी घोषणा की है।

जहां जरूरत पड़े वहां होमगार्ड

सीएम डॉ. मोहन ने होमगार्ड्स की भूमिका को नमन किया। उन्होंने कहा कि, न पुलिस से कम हैं और ना ही पुलिस से अलग हैं। जहां जरूरत पड़े वहां होमगार्ड हैं। बाढ़ में जलदूतों की तरह भूमिका निभाई है। होमगार्डस ने पिछले साल 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है।

Updated on:
06 Dec 2025 01:58 pm
Published on:
06 Dec 2025 01:58 pm