भोपाल

सरकारी नौकरी : रेलवे में निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन

पश्चिम मध्य रेलवे (wcr) में विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 30 मार्च 2021 आवेदन करने की आखिरी तारीख..
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2021, 9:54 PM IST
Feature image

भोपाल. रेलवे की नौकरी की तैयारियों में जुटे प्रदेश के हजारों लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) वर्ष 2020-21 के लिए रेलवे विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। संबंधित विषय में आईटीआई (ITI)प्रमाण पत्र के साथ 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने होंगे और वो wcr.indianrailways.gov.in की वेबसाइड पर आवेदन कर सकते हैं। 1 मार्च से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। WCR ने कुल 165 पदों पर यह भर्तियां निकाली हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी-
आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 मार्च 2021
आवेदन की आखिरी तारीख – 30 मार्च 2021
आवेदन शुल्क- -ओबीसी/जनरल के लिए - 100 रुपए
एससी / एसटी/ पीडब्लुडी/फीमेल के लिए कोई शुल्क नहीं
आयु सीमा- न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 24 वर्ष
पात्रता एवं योग्यता- संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ 12वीं पास अभ्यार्थी ऑनलाइन wcr.indianrailways.gov.in की वेबसाइड पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

देखें वीडियो- नेताजी ने मंच से दी महिला अधिकारी को उठा लेने की धमकी

Published on: