भोपाल

800 बीजेपी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेंगे सरकारी पद, एमपी के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की कवायद तेज

Aldermen in MP- निकायों को मिलेंगे 800 एल्डरमैन, 8 से 10 महीने ही होगा कार्यकाल, पहले 768 एल्डरमैन नियुक्त कर चुकी सरकार
2 min read
Jun 30, 2026
Government to appoint 800 BJP workers as Aldermen in MP
Aldermen in MP एल्डरमैन बनाएगी एमपी सरकार- image Patrika.com

MP BJP- मध्यप्रदेश के बीजेपी BJP कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पार्टी के सैंकड़ों नेताओं को जल्द ही सरकारी पद मिल सकता है। एमपी के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति की जा रही है जिसके लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मध्यप्रदेश में अगले ही साल निकाय चुनाव होने है। उसके पहले सरकार एल्डरमैन की थोकबंद नियुक्ति करने जा रही है। एल्डरमैन की नियुक्तियों के लिए बीजेपी में जिला और स्थानीय निकाय स्तर पर भी गहन मंथन किया जा चुका है। नियुक्तियों का यह दूसरा दौर होगा, इसके पहले एक दौर की नियुक्ति हो चुकी है।

प्रदेश के इतिहास में ये एल्डरमैन ऐसे होंगे, जिन्हें गिने-चुने 8 से 10 महीने पद पर रहने का मौका मिलेगा, क्योंकि सबकुछ ठीक रहा तो जुलाई 2027 के पहले निकाय चुनाव होने है। सभी नामों पर सहमति बन चुकी है। अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग इन नामों का परीक्षण करवा रहा है जिसके बाद आदेश जारी किए जाएंगे।

बता दें कि प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की निुयक्तियों का प्रावधान है। प्राय: सत्ताधारी पार्टी के स्थानीय नेताओं को इस पद से नवाजा जाता है।

169 निकायों में नियुक्त किए जा चुके हैं 768 एल्डरमैन:

मार्च 2026 में सरकार 169 निकायों में 768 एल्डरमैन नियुक्त कर चुकी थी। अब 3 महीने बाद फिर से नियुक्ति की फाइलें चल चुकी हैं।

एल्डरमैन की नियुक्तियों में सरकार पार्टी पदाधिकारियों से जुड़े प्रशासनिक, राजनीतिक, आपराधिक रिकॉर्ड भी देखती है। यदि इनमें से किसी भी पहलु पर संबंधित नाम विवादित पाया जाता है तो उसकी नियुक्ति संबंधी आदेश रोक लिया जाता है।

52 पालिका और 176 परिषदों में नियुक्ति शेष

सरकार ने अब तक 169 निकायों में नियुक्ति की है। इनमें 98 नगर पालिका परिषदों में 46 में 6-6 नियुक्तियां कुल 276 एल्डरमैन नियुक्त किए गए। अब करीब 52 नगर पालिकाओं में नियुक्तियां होनी बाकी है। वहीं 299 नगर परिषदों में 123 में 4-4 एल्डरमैन कुल 492 एल्डरमैन नियुक्त हो चुके हैं। करीब 176 नगर परिषदों में नियुक्तियां होना बाकी हैं।

एल्डरमैन के एक पद के लिए पार्टी में कम से कम 10 दावेदार

प्रदेशभर के नगरीय निकायों में एल्डरमैन बनाए जाने हैं। बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता इस पद के लिए बेकरार हैं। एल्डरमैन के एक पद के लिए पार्टी में कम से कम 10 दावेदार हैं। जिन्हें पद नहीं मिलेगा वे असंतुष्ट होंगे। ऐसे में पार्टी नेता फूंक फूंककर कदम उठा रहे हैं। एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए बीजेपी में स्थानीय स्तर पर भी गहन विचार विमर्श किया गया है।

Published on:
30 Jun 2026 07:38 am