भोपाल

ब्लैक फंगस की दवाओं की कालाबाजारी-जमाखोरी पर सरकार सख्त

सीएम शिवराज ने मंत्रियों को समस्याओं के त्वरित समाधान की नसीहत
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2021, 9:00 AM IST
black_fungus_in_mp

भोपाल.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जिन कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड केयर की आवश्यकता है, उनकी देखभाल कोविड केयर सेंटर में की जाए। इन सेंटर्स पर ऐसे व्यक्तियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। ब्लैक फंगस बीमारी के लिए उपयोगी दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहे। शिवराज ने वर्चुअल कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने कोरोना की मौजूदा स्थिति पर प्रेजेंटेशन दिया। यहां शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में आ रही शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। सकारात्मक वातावरण निर्माण में कोरोना वॉलेंटियर्स की सेवाएं ली जाएं।

सक्रिय रहें मंत्री

सीएम ने मंत्रियों को सक्रिय रहने का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा, कोरोना मामलों में आ रही शिकायतों पर मंत्री तुरंत कदम उठाएं। जहां भी गड़बड़ी मिलती है, वहां तुरंत समाधान का प्रयास करें। मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की हर संभव मदद करें। शिवराज ने कहा, अब कम संक्रमण दर वाले जिलों में छूट देने पर विचार कर रहे हैं। इसके बाद यह भी ध्यान रखना है कि संक्रमण वापस ना फैले। मंत्री सक्रिय भूमिका निभाएं।

होम आइसोलेशन पर संवाद जरूरी
शिवराज ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निरंतर मॉनीटरिंग हो। उन्हें उपचार के लिए सलाह आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं हो। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए किल कोरोना अभियान का पूरी गंभीरता से संचालन किया जाए।

Published on: