scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 8087 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 16 हजार के पार, 24 घंटे में 88 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 8087 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 16 हजार के पार, 24 घंटे में 88 की मौत

locationभोपालPublished: May 15, 2021 07:29:25 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 8087 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 716708 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6841 पहुंची है।

corona_virus_letest_update_1.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 8087 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 716708 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6841 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1559 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 134843 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1245 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 116493 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 17105 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1243 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110985 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 829 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 95194 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 14962 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 50542 हो चुकी है। जबकि, 463 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 40687 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 9392 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46236 हो गई है। शहर में अब तक 509 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 40672 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5055 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16839 हो गई है। इनमें से 159 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 13418 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3262 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15683 हो गई है। जिले में अब तक 255 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 11691 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 3737 एक्टिव केस हैं।

5- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14581 हो चुकी है। इनमें से 69 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 11728 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2784 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14349 हो गई है। इनमें 202 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 12063 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2084 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 12837 हो गई है। इनमें से 202 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 11320 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1315 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11705 हो गई है। इनमें से 158 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 9590 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1957 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11521 हो चुकी है। यहां 119 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 9476 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1926 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11217 हो गई है। इनमें से 66 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 9004 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1926 केस एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81a57u
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो