भोपाल

एमपी में एक माह पहले ही होगी सेवानिवृत्ति, सरकारी आदेश से मची खलबली

Teachers- प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय ने यह आदेश जारी किया

2 min read
Mar 29, 2026
Guest Teachers in MP to Retire One Month Earlier Than Scheduled (फोटो सोर्स : Whatsapp)

Teachers- एमपी में सेवानिवृत्ति पर बड़ी गफलत सामने आई है। निर्धारित तिथि से एक माह पहले ही सेवाएं समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश से खलबली मच गई। प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय ने यह आदेश जारी किया है। इसमें दिव्यांग स्कूलों के अतिथि शिक्षकों को 30 अप्रेल की बजाय 31 मार्च को ही सेवाएं खत्म करने की बात कही गई है। इससे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक भड़क उठे हैं। प्रभावित शिक्षकों ने डीपीआइ पर धरना देने की चेतावनी दी है। राज्यभर के ये सभी शिक्षक भोपाल Bhopal में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ सहित दूसरे प्रदेशों को भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है पर मध्यप्रदेश में इसपर रोक लगा दी गई है।

दिव्यांग स्कूलों के अतिथि शिक्षकों ने डीपीआई के आदेश के विरोध में भोपाल में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में लगे प्रदेशभर के 500 अतिथि शिक्षक 31 मार्च को राजधानी आएंगे और लोक शिक्षण संचालनालय पर धरना देंगे।

ये भी पढ़ें

भोपाल के इस अस्पताल में न्यूनतम शुल्क में होगी कैंसर और श्वास रोगों की सटीक पहचान

सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ सहित दूसरे प्रदेशों में भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है तो फिर मध्यप्रदेश में इस पर रोक क्यों

दिव्यांगों के इन शिक्षकों का कहना है कि उनकी सेवाएं निर्धारित समय से पहले ही इसी माह खत्म हो जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ सहित दूसरे प्रदेशों में भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है तो फिर मध्यप्रदेश में इस पर रोक क्यों।

6 मार्च को डीपीआइ से आदेश जारी हुआ, इसके अनुसार, 30 अप्रेल की बजाय 31 मार्च को ही सेवाएं खत्म की जा रही

शिक्षक सुनील सालवारकर ने बताया कि 26 मार्च को डीपीआइ से आदेश जारी हुआ। इसके अनुसार, 30 अप्रेल की बजाय 31 मार्च को ही सेवाएं खत्म की जा रही है। इसके पीछे भारत सरकार से अनुमति न होना कारण बताया गया है।

दिव्यांगों के लिए समग्र शिक्षा के तहत अतिथि शिक्षकों को रखा, इसके निर्देश सभी राज्यों को

दिव्यांगों के लिए समग्र शिक्षा के तहत अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। इसके निर्देश सभी राज्यों को होते हैं। इन्होंने बताया, मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य शिक्षक भी अपनी कुछ मांगों पर सरकार पर दबाव बढ़ा रहे हैं। इधर शिक्षक संघ ने अगले माह राजधानी भोपाल में बैठक बुलाई है। दो दिवसीय इस बैठक में कुछ प्रमुख मसलों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भोपाल के बड़ा तालाब पर अफसरों-रसूखदारों का कब्जा, फार्म हाउस भी का​टकर बेचे

Published on:
29 Mar 2026 10:59 am
Also Read
View All

अगली खबर