भोपाल

ग्वालियर-भोपाल संभाग में भारी नुकसान, सीएम मोहन ने कहा था फिर भी इंतजार करते रहे अफसर

MP News: बारिश-बाढ़ से ग्वालियर, सागर व भोपाल संभाग के आठ जिलों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने बारिश व बाढ़ के बाद राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए तीन दिन पहले ही सर्वे शुरू करने कहा था लेकिन जिम्मेदार अफसरों को आदेश की चिंता है जो कि कई जिलों में जारी नहीं हुए।
2 min read
Aug 02, 2025
mp news madhya pradesh cm mohan yadav
CM Mohan Yadav (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News: बाढ़ का पानी उतरा तो ग्वालियर, सागर व भोपाल संभाग के आठ जिलों में प्रभावित नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं लेकिन अफसरों को आदेश की चिंता है जो कि कई जिलों में जारी नहीं हुए। इस वजह से सर्वे शुरू नहीं हो पाया। जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने बारिश व बाढ़ के बाद राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए तीन दिन पहले 30 जुलाई को कहा था कि जल स्तर कम होते ही सर्वे शुरू कर दें, प्रभावितों को हर संभव मदद करें। कोई कसर न छूटे, इसका ध्यान रखें।

बारिश में 18 लोगों की मौत

mp weather (फोटो सोर्स : पत्रिका)

ग्वालियर में मानसून की बारिश से इस बार शहर सहित जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया। मानसून जनजीवन पर भारी पड़ा है। आसमानी बिजली व कच्चे पक्के घर, पानी में डूबने से इस बार 18 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वहीं 30 पशुओं की भी मौत हुई।

800 कच्चे व पुराने घर गिरे

ग्वालियर में 800 कच्चे व पक्के घर ढह गए। प्रशासन ने बारिश से हुई जनहानि व नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। शंकरपुर में तेज आंधी की वजह से टीन शेड उड़ गया। इसकी चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत मकान ढह जाने से हुई है। ये लोग पुराने मकान में रह रहे थे, जिसमें से गेंडेवाली सड़क पर छज्जा गिरने से दो की मौत हुई थी।

मंत्री का दावा- सर्वे काम युद्ध स्तर पर जारी

8खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को प्रभार के जिले गुना के ग्राम फतेहगढ़ में अतिवर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिले। मंत्री ने कहा कि सीएम एवं केंद्रीय मंत्री स्वयं स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं। लोगों के आवास, फसल, घरेलू सामग्री और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, सर्वे कार्य किया जा रहा है।

Published on:
02 Aug 2025 10:33 am