
Haj 2025: हजयात्रा (Haj 2025) 29 अप्रेल से शुरू (Haj 2025 first Flight) होगी। तीसरी किस्त जमा कराने की अंतिम तारीख तीन अप्रेल को खत्म हो गई, लेकिन इस तारीख तक कई यात्री इसे जमा नहीं कर पाए। यात्रा को लेकर अब परेशानी हो रही है। इस संबंध में हज कमेटी (Haj Committee) से भी शिकायत की गई। राजधानी के 1000 समेत प्रदेश से 8 हजार लोग यात्रा पर रवाना होंगे। तीसरी किस्त में एक लाख तीन हजार रुपए की राशि जमा कराई गई। ये उन यात्रियों के लिए है, जो भोपाल से रवाना होगी। इसकी अंतिम तारीख तीन अप्रेल थी। 29 अप्रेल से हजयात्रा (Haj 2025 first Flight) शुरू होगी। हर यात्री के लिए शेड्यल (Haj 2025 MP Schedule) आना बाकी है। हज कमेटी पदाधिकारियों के मुताबिक सेंट्रल हज कमेटी (Central Haj Committee) से इसे जारी किया जाएगा। फ्लाइट के आधार पर यात्रियों को तारीख दी जाएगी। इस तारीख से 48 घंटे पहले उन्हें पहुंचना होगा।
प्रदेश में हज यात्रा (Haj Yatra 2025) के दो प्वाइंट हैं। भोपाल और इंदौर से सीधी उड़ान होगी। हाजियों की संख्या के आधार पर फ्लाइट की संख्या तय होगी।