26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन का बताकर फर्जी डॉक्टर को मिल गई नौकरी, 7 मरीजों की कर दी हार्ट सर्जरी, फिर…

Fake Doctor Mission Hospital Damoh: एमपी के दमोह जिले का हैरान करने वाला मामला, लंदन के फर्जी डॉक्टर ने 7 मरीजों के कर दिए दिल के ऑपरेशन सातों की मौत, यहां जानें पूरा मामला....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 6 Apr 2025, 11:20 AM IST

Fake Doctor Mission Hospital Damoh: लंदन के डॉक्टर के नाम से एक युवक ने मिशन अस्पताल (Mission Hospital) में नौकरी की। फर्जी डॉक्टर ने दिल के मरीजों के ऑपरेशन (Operation of Hearts) किए और फरवरी में ही ऐसे सात मरीजों की जान चली (7 Patient Deaths) गई। नरेंद्र यादव नामक युवक खुद को लंदन का डॉक्टर एनकेम जॉन बताता रहा। इसका खुलासा तब हुआ, जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की।

फर्जी डॉक्टर अस्पताल में नौकरी करता रहा, सर्जरी के नाम पर लोगों की जिंदगी से खेलता रहा। लेकिन जिले में लोगों की सेहत की निगरानी करने और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने वाले स्वास्थ्य विभाग को भनक तक नहीं लगी। अब सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन का कहना है, मामला जांच में है। अभी कुछ बता नहीं सकते।

कानूनगो ने बताया, मानवाधिकार आयोग ने दिए जांच के आदेश

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। इस मामले में जांच के आदेश दिए जाने की बात कही है। लिखा है-मिशनरी अस्पताल में नकली डॉक्टर ने हृदय रोग के इलाज के नाम पर मरीजों की सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान 7 की मौत होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, मिशनरी अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में कवर होने वाली बीमारियों का इलाज होता है। इसलिए सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।

जांच चल रही है


अभी मामला जांच में है, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

-सुधीर कोचर, कलेक्टर, दमोह

टीम दमोह जाएगी

मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। टीम दमोह जाएगी।

-प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

उमंग सिंघार ने किया सरकार पर हमला

इधऱ, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं और सरकार मूक दर्शक बन गई है। सिंगार ने कहा कि दमोह के मिशन अस्पताल में संदिग्ध रूप से ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की मौत हो गई है। सिंघार ने सरकार पर फर्जी डिग्री बांटने के भी आरोप लगाते हुए एक्स पर कई आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें: गडरा गांव आत्महत्या, फंदे पर लटके मिले पिता, बेटा और बेटी, 19 दिन में बने कंकाल

ये भी पढ़ें: 'गूगल' ने बचाई गर्भवती लेब्रा डॉग जान, बन गई रक्तदान की अनोखी मिसाल