27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गूगल’ ने बचाई गर्भवती लेब्रा डॉग की जान, बन गई रक्तदान की अनोखी मिसाल

MP News: अनोखा रक्तदान, श्वानों का ब्लड ग्रुप मैच करवाकर चढ़ाया खून, गूगल लेब्रा डॉग ने गर्भवती लेब्रा को डोनेट किया ब्लड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 5 Apr 2025, 10:30 AM IST

MP News

MP News

MP News: रक्तदान महादान है…इंसानों को यह महादान करते कई बार देखा होगा। यदि कोई पशु रक्तदान करे तो…। सुनने में थोड़ा अजीब (Ajab Gajab) है, लेकिन यह सच है। अशोकनगर में ऐसा ही मामला सामने आया है। गर्भवती लेब्रा श्वान (Pregnant Lebra Dog) खून की कमी से पीडि़त थी। उसे ब्लीडिंग हो रही थी। उसकी नाजुक हालत देखते हुए 'गूगल' श्वान (लेब्रा) ने रक्तदान कर जान बचाई। इंसानों की तरह ही दोनों श्वानों का ब्लड ग्रुप भी मैच कराया गया।

गूगल लेब्रा डॉग ने खून देकर बचाई जान

सोनू रघुवंशी ने बताया कि वह लेब्रा को ब्लीडिंग के बाद पशु अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने खून का स्तर मापा तो लेवल 3.4 ही मिला। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। खून बढ़ाने वाली दवाइयां दीं। ड्रिप लगाई, लेकिन तमाम प्रयास फेल हो गए। डॉक्टरों ने कहा, खून चढ़ाना होगा। इसके बाद मैचिंग वाले ब्लड की तलाश की गई। इसके बाद शहर के हीरेंद्र रघुवंशी ने अपने चार साल के लेब्रा श्वान 'गूगल' को डोनर बनाने की सहमति दे दी। इसके बाद 'गूगल' का खून गर्भवती लेब्रा को चढ़ा दिया।

दुर्लभ होते हैं ऐसे मामले

जानकारों की मानें तो श्वानों को खून चढ़ाया आसान नहीं होता। डोनर और रिसीवर के ब्लड की सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) जांच पूरी करने के बाद ही खून चढ़ाया जाता है। यदि किसी के ब्लड में इंफेक्शन होता है तो ब्लड नहीं लिया जाता।

ये भी पढ़ें: एमपी में वक्फ संपत्तियों से 1.30 करोड़ आय, मुतवल्लियों की भूमिका पर सवाल

ये भी पढ़ें: लखपति बनने करा रहे थे तंत्र-मंत्र, साढ़े सात लाख और दो कार भी ले भागा तांत्रिक