27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखपति बनने करा रहे थे तंत्र-मंत्र, साढ़े सात लाख और दो कार भी ले भागा तांत्रिक

MP News: तंत्र-मंत्र के दम पर लखपति बनाने का झांसा देकर लाखों की लूट, रेस्टोरेंट संचालक को लूटा, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का मामला आप भी रहें ऐसे लोगों से सावधान...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Apr 2025, 11:55 AM IST

Tantrik

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

MP News: रेस्टोरेंट कर्मचारी को तंत्रमंत्र से लखपति बनाने का झांसा देकर जालसाज ने 7.50 लाख रुपया ठग लिया। खुद को तांत्रिक बताकर पूजा पाठ के नाम पर 16 दिन में यह रकम ऐंठकर वह चंपत हो गया। यही नहीं, तांत्रिक तो ट्रेवल्स कारोबारी से दो कार किराए पर भी ले गया।

अजय जाटव निवासी थाटीपुर ने शिकायत में बताया, वह रेस्टोरेंट पर काम करता है। यहां नदीपार टाल निवासी अवधेश तिवारी का आना जाना था। अवधेश खुद को तांत्रिक बताता था। उसने एक वीडियो दिखाया था, जिसमें पैसों का ढेर लगा था। अवधेश ने उसे लालच दिया कि तंत्र-मंत्र की दम पर इतना पैसा आसानी से इकट्ठा कर सकता है। उसके लिए कुछ पूजा पाठ कराने होंगे। लालच में आकर वह पूजा के लिए तैयार हो गया। अवधेश ने 14 से 30 मार्च तक उसे 7.50 लाख रुपया ऐंठ लिया।

मां के गहने, बाइक और सामान बेचकर दी रकम


अजय के मुताबिक उसने मां के गहने, बाइक, घर का कीमती सामान बेच दिया। मोबाइल और लैपटॉप उधार रखकर अवधेश को पैसा दिया। अब अवधेश ने डेढ लाख रुपया और मांगा तब ठगे जाने का एहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की शान मनोज कुमार का निधन, एमपी में हुई है इन फिल्मों की शूटिंग

ये भी पढ़ें: Jaipur bomb blast: हर सवाल पर आतंकी फिरोज खान का एक ही जवाब- मैं नहीं जानता