27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur bomb blast: हर सवाल पर आतंकी फिरोज खान का एक ही जवाब- मैं नहीं जानता

Jaipur bomb blast: छह एजेंसियों ने 18 घंटे की पूछताछ, लेकिन हर सवाल के उसने एक ही जवाब दिए-मैं कुछ नहीं जानता। मुझे कुछ नहीं पता। एमपी के रतलाम जिले के एसपी अमित कुमार ने किया था गिरफ्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Apr 2025, 9:47 AM IST

Jaipur Bomb Blast

Jaipur Bomb Blast

Jaipur Bomb Blast: आशीष पाठक. जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले 11वें आरोपी फिरोज खान (Terrorist Firoz Khan) को कोर्ट ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस, एटीएस, एनआइए, डीएसबी, गोपनीय शाखा, एसपी, एएसपी ने अलग-अलग ने आतंकी फिरोज से 18 घंटे पूछताछ की। लेकिन हर सवाल के उसने एक ही जवाब दिए-मैं कुछ नहीं जानता। मुझे कुछ नहीं पता। आतंकी पुलिस की गिरफ्त में करीब 30 घंटे तक रहा।

शाम को जयपुर एनआइए (Jaipur NAI ) के साथ रतलाम एसपी (Ratlam SP) अमित कुमार ने जहां आतंकी को बुधवार सुबह 5-6 बजे के बीच गिरफ्तार किया था, वहां सीन रीक्रिएट किया। पुलिस को पता चला 5 लाख का इनामी आतंकी रतलाम का फिरोज एक माह से से रतलाम छिपा था। उसने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ के घर पनाह ली थी।

आतंकी से दो दिन में इतने सवाल

बुधवार…

सवाल - आतंक की साजिश में और कौन-कौन शामिल है?
जवाब - मुझे कुछ नहीं पता।

सवाल- योजना सबसे पहले किसके दिमाग में आई, तुम्हें किसने जोड़ा?
जवाब-मुझे कुछ नहीं पता।

सवाल-बस विस्फोट करने के बदले कितने रुपए मिलने थे, क्या विदेश जाने की योजना थी?
जवाब-मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

सवाल-दो साल तक फरारी कहां-कहां काटी, किसने मदद की?
जवाब-मुझे फंसाया जा रहा है, मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

गुरुवार…


सवाल-कुछ पता नहीं, एक ही बात कह रहे हो तो भागते क्यों रहे?
जवाब-मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।

सवाल-इमरान और उसके साथियों ने सब बता दिया है, तुम्हारा नाम लिया है?
जवाब-मुझे इस बारे में भी नहीं पता। मैं किसी को नहीं जानता।

माइंड वॉश किया गया है

जब हर सवाल का कोई अपराधी एक ही जवाब दे तो इसका मतलब है कि वह शातिर है। उसका माइंड वॉश किया गया है। ऐसे मामलों में कोर्ट की मंजूरी से विशेष दवाओं का उपयोग कर सच जाना जाता है।

-डॉ. निर्मल जैन, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल


सब गोपनीय


यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। पूछताछ में क्या सामने आया, इस बारे में नहीं बताया जा सकता। हालांकि हर सवाल के करीब एक जैसे ही जवाब दिए हैं।

-अमित कुमार, एसपी, रतलाम

ये भी पढ़ें: मातम में बदली गणगौर की खुशियां, एक साथ उठेंगी आठ अर्थियां, गांव में मची चीख-पुकार

ये भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा एलान, तीन स्पेशल ट्रेनों की दी सौगात