भोपाल

Haj Yatra 2026: 40% हज यात्रियों को मिल गई तारीख, इस दिन रवाना होंगे 800 यात्री

Haj Yatra 2026: इस साल प्रदेश से 8500 लोग हजयात्रा पर रवाना होंगे। इनमें से 40 प्रतिशत ने सेल्फ बुकिंग कराई।

2 min read
Feb 27, 2026
Haj Yatra 2026 (Photo Source - Patrika)

Haj Yatra 2026: मुकद्दस सफर हज यात्रा पर जाने फ्लाइट की तारीख हज यात्रियों ने इस बार खुद तय की है। साथ ही यात्रा के दौरान हमसफर को चुनने का मौका भी मिला है। इस विकल्प को राजधानी सहित आसपास के जिलों से आठ सौ हज यात्रियों ने चुना। इनमें मुंबई से रवाना होने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। 18 अप्रेल को हज की पहली फ्लाइट रवाना होगी। हज की सीधी उड़ान प्रदेश में केवल इंदौर से होगी।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

हज यात्रियों ने लिया विकल्प

हजयात्रा में ऑनलाइन सर्विस में इजाफा हुआ है। हज कमेटी ने फ्लाइट की तारीख चुनने इस बार सेल्फ बुकिंग की सेवा शुरू की थी। हज ऐप के माध्यम से राजधानी सहित पूरे प्रदेश के हज यात्रियों ने यह विकल्प लिया। इनमें भोपाल के हज यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। राजधानी में 40 प्रतिशत यात्रियों को रवानगी की तारीख अभी से मिल गई है। सेंट्रल हज कमेटी मु्बई की गाइडलाइन के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी। बता दें, अभी तक तारीख तय नहीं होती थी।

40 प्रतिशत ने की सेल्फ बुकिंग

इस साल प्रदेश से 8500 लोग हजयात्रा पर रवाना होंगे। इनमें से 40 प्रतिशत ने सेल्फ बुकिंग कराई। बाकी यात्रियों हजयात्रा की तारीख कमेटी तय करेगी। हज ट्रेनर मुफ्ती फय्याज के मुताबिक इस साल ऑनलाइन सुविधा से फायदा हुआ है। भोपाल, सीहोर और रायसेन के हज यात्रियों को रूबात में जगह दी जाएगी। शाही औकाफ इसके लिए कुर्रा का आयोजन कराएगा। यह रमजान के दौरान हो सकता है। रूबात में यात्रियों को ठहरना निशुल्क होता है।

हजयात्रियों के लिए ऑनलाइन फ्लाइट की तारीख चुनने का इस बार मौका मिला। राजधानी सहित प्रदेश से हजयात्रा पर जाने वाले अधिकांश हज यात्रियों ने मुंबई को विकल्प चुना है। इसके बीच हज यात्रा का खर्च बड़ा कारण है। पिछले वर्षों में सबसे कम खर्च मुंबई से आ रहा है। मोहम्मद तौफीक, सचिव ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी

ये भी पढ़ें

15 से 25 साल के यंगस्टर्स हो रहे ‘थायरॉयड’ का शिकार, लापरवाही पड़ेगी भारी
Published on:
27 Feb 2026 01:04 pm
Also Read
View All