भोपाल

‘FIR से सवाल नहीं दबेंगे…’ राहुल गांधी पर उत्तराखंड में केस दर्ज, BJP पर भड़के जीतू पटवारी और उमंग सिंघार

Haldwani purification row: कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में FIR दर्ज होने को लेकर एमपी कांग्रेस (MP Congress) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता विपक्ष ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है।
2 min read
Aug 31, 2026
haldwani purification row rahul gandhi fir mp congress angry
Haldwani purification row: नेता विपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर से भड़की एमपी कांग्रेस (फोटो सोर्स- PTI X Handle)

Rahul Gandhi FIR: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण समारोह (Haldwani purification row) को लेकर अब मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। शुद्धिकरण मामले को लेकर हल्द्वानी में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। ध्यान रहे कि मल्लिकार्जुन खड़गे की पब्लिक मीटिंग के बाद हुए कथित शुद्धिकरण समारोह के बारे में राहुल गांधी ने 29 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने BJP और RSS पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था।

जो अपराध और छुआछूत के खिलाफ बोल रहे, उन्ही पर करा दी FIR- पटवारी

सोशल मीडिया एक्स पर एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि "संकीर्ण सोच वाली भाजपा ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की रैली स्थल का शुद्धिकरण करवाया। जब राहुल गांधी ने छुआछूत के इस गंभीर मसले को उठाया, तो अब उन्हीं पर भी एफआईआर करवा दी।" पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बोला कि "BJP अपराध करने वालों को संरक्षण दे रही है और जो अपराध के खिलाफ बोल रहे हैं उन पर मुकदमे लिखवा रही है!"

FIR करने से सवाल नहीं दबेंगे, सरकार को जवाब देना होगा- उमंग सिंघार

वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR ये घटनाएं भाजपा के दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती हैं। जब छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाई गई, तो उस आवाज़ को दबाने के लिए FIR क्यों?" सिंघार ने कहा कि 'एफआईआर करने से सवाल नहीं दबेंगे, सरकार को जवाब दें होगा।

राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

ताजा मिली जानकारीं के अनुसार, हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी। एमपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल इसकी जानकारी देते हुए बताया कि "नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज दुर्भावनापूर्ण FIR के विरोध में और उत्तराखंड में BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यभर में विरोध मार्च।"

12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, कार्यक्रम में GEN-Z से करेंगे संवाद

बता दें कि, महाराष्ट्र के पुणे के बाद 'छात्रों की गूंज' (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम के राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर आएंगे। यह कार्यक्रम को 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित है। कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। छात्रों के गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंदौर सहित पूरे प्रदेश के नेता सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस यूनिवर्सिटी, कॉलेज और कोचिंग कैंपस में पहुंचेगी। साथ ही छात्रों का क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन किया जाएग। रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर को शुभ कारज गार्डन में रखी गई बैठक के बाद शुरू होगा।

Updated on:
31 Aug 2026 04:22 pm
Published on:
31 Aug 2026 04:22 pm