भोपाल

भीषण गर्मी में खून गाढ़ा हो रहा, नसों में थक्के, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी डैमेज का खतरा बढ़ा, Health Alert

Health Alert: भोपाल के हमीदया अस्पताल ने जारी किया Health Alert, भीषण गर्मी में लगातार बढ़ रहे मरीज, डॉक्टर्स ने कहा ये लक्षण दिखे तो न करें देर, पहुंचे अस्पताल
2 min read
May 21, 2026
Health Alert
Health Alert (photo: patrika Creative)

Health Alert: राजधानी में तापमान का असर शरीर के भीतर भी दिखाई देने लगा है। तेज गर्मी और डिहाइड्रेशन से लोगों का खून गाढ़ा हो रहा है। इससे नसों में खून के थक्के जमने, ब्रेन स्ट्रोक और दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी साइनस थ्रो्बोसिस के मामले बढ़ रहे हैं। हमीदिया अस्पताल में वीनस थ्रो्बोसिस के 38 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें चार मरीज साइनस थ्रो्बोसिस से पीडि़त (Health Alert) पाए गए हैं।

बचाव ही इलाज

विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि रोज 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। धूप में निकलने से बचें। हल्के और सूती कपड़े पहनें। ज्यादा देर खाली पेट न रहें। नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

पानी की कमी बड़ा कारण

डॉक्टरों के मुताबिक भीषण गर्मी में शरीर में तेजी से पानी घटता (Health Alert) है। इससे खून गाढ़ा होने लगता है और नसों में थक्के बनने लगते हैं। ये थक्का दिमाग की नसों में जम जाए तो ब्रेन स्ट्रोक और साइनस थ्रो्बोसिस का खतरा बढ़ जाता है। हमीदिया के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आयुष दुबे के अनुसार इन दिनों सिरदर्द, शरीर के एक हिस्से में कमजोरी और बोलने में दिक्कत वाले मरीज तेजी से बढ़ रहे (Health Alert) हैं।

बच्चों और बुजुर्गों की किडनी पर असर

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी केवल हीट स्ट्रोक तक सीमित नहीं है। डिहाइड्रेशन से बच्चों और बुजुर्गों में किडनी डैमेज के मामले भी सामने आ रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश टिक्का के मुताबिक शरीर में पानी की कमी से एक्यूट किडनी इंजरी का खतरा बढ़ रहा है। बीते 20 दिनों में हमीदिया में ऐसे 6 मरीज मिले (Health Alert) हैं।

ये लक्षण दिखें तो तुरंत सतर्क हों (Health Alert)

- सिर में तेज दर्द

- आंखों के आगे अंधेरा छाना

- हाथ-पैर में कमजोरी

- बोलने में दिक्कत

- चक्कर और उल्टी

- चलने में परेशानी

- पैरों में सूजन और दर्द

Updated on:
21 May 2026 09:53 am
Published on:
21 May 2026 09:53 am