
Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत (Twisha Sharma Case) मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ अभी भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं दोनों के खिलाफ अब उसी कोर्ट में ट्रायल चलेगा, जहां से सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मामले को विशेष न्यायाधीश (ओएडब्ल्यू) पल्लवी द्विवेदी के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।
बीती 17 अगस्त को सीबीआइ ने जिला कोर्ट भोपाल में चालान पेश कर दिया। 636 पेज के चालान में 150 गवाहों के बयान जारी किए गए थे। ट्विशा की सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला और वकील पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या, उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और उकसाने की धाराओं पर आरोपी बनाया गया है। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 16 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी।
इस पूरे मामले में ट्विशा पक्ष के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि सास गिरिबाला सिंह को पहले इसी अदालत ने अग्रिम जमानत पर छोड़ दिया है। बाद में जबलपुर हाईकोर्ट ने जिला अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया और गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज कर दी। इसके बाद ही समर्थ और गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की गई थी। अब फिर से ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आगे उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक चार्जशीट दाखिल होने के बाद निचली अदालतों को प्राथमिकता के आधार पर 60 से 90 दिनों के भीतर आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करना है। ऐसे में इस मामले में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
बीते दिनों ट्विशा की मां ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी कोई गलत कदम नहीं उठा सकती है। सास गिरिबाला ने उससे कहा था कि अगर तुम यहां से गई तो कोई तुमसे बात नहीं करेगा। न ही तुम वापस आ पाओगी। आगे उन्होंने कहा कि दूसरी पोस्टमर्टम रिपोर्ट गिरिबाला के क्लासमेट ने की थी इसकी रिपोर्ट में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पहले ही जैसी है। दोनों पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। एम्स दिल्ली की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मानसिक क्रूरता का आरोप चार्जशीट का मुख्य आधार है। वहीं दहेज की मांग और दहेज मृत्यु के पहलू की आगे जांच जारी है। ट्विशा का आईफोन, घर के डीवीआर और आरोपियों की आवाज के फोरेंसिक परीक्षण भी कई बड़े राज खोल सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि ट्विशा शर्मा की 12 मई को मौत हुई थी। शव कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में मिला था। पिता और मायके पक्ष की शिकायतों पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। जांच सीबीआइ को सौंपी गई। तब से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह केंद्रीय जेल में बंद हैं।