भोपाल

एमपी में कहीं गर्मी तो कहीं बारिश, आंधी की चपेट में आए शख्स की मौत, इन जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, विभाग का ये भी कहना है कि आगामी 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

2 min read
एमपी के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं भीषण गर्मी का दौर जारी है तो कहीं आंधी-बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि, बारिश वाले जिलों के तापमान में गिरावट आई है, जिसने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं, आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, विभाग का ये भी कहना है कि आगामी 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक्टिव दो ट्रफ लाइन के चलते गर्मी के इस दौर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार को भोपाल के साथ - साथ नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग में आंधी के बाद बौछारें पड़ीं। आंधी बारिश के बीच गुना में एक शख्स की मौत की जानकारी भी साने आई है। वहीं, प्रदेश के विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर जिलों में मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर रखी उपज भीग गई, जिसके चलते उसके खराब होने की आशंका है। यही नहीं, खरगोन में भी बारिश के साथ ओले गिरे है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, कंपनी ने चुपके से बढ़ा दिए दाम, बढ़कर आ रहा बिल

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सिंगरौली, सतना, सीधी, सागर, सिवनी, भिंड, मुरैना, मऊगंज, मैहर, मंडला, अनूपपुर, अशोकनगर, दतिया, दमोह, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरिसंहपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पाढुर्णा में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को एक बार फिर से प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस दौरान तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। इस दौरान लोगों को बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

कितने दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि, राज्य में शनिवार से बारिश का दौर शुरू हुआ है और इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

जबलपुर क्रूज हादसे की बड़ी खबर, रेस्क्यू टीम को मिला कामराज का शव, 13 हुई मृतकों की संख्या
Published on:
03 May 2026 12:12 pm
Also Read
View All