भोपाल

मध्‍यप्रदेश में ‘Daye’ तूफान बरपाएगा कहर, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आधे हिंदुस्तान पर मंडरा रहा 'डेई' तूफान का खतरा, रेड अलर्ट...

3 min read
Sep 24, 2018
मध्‍यप्रदेश में 'Daye' तूफान बरपाएगा कहर, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान डेई का असर अब मप्र पर भी पड़ना शुरू हो गया है। इसी के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा खंडवा,ग्वालियर सहित कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में जहां राजधानी भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में रुकरुक बारिश का क्रम जारीheavy rain alert for more than half of india due to dei storm है, वहीं ग्वालियर में भी बादलों ने अपनी खामोशी तोड़ दी।

देर शाम शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कें तरबतर हो गई हैं और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आने से मौसम में ठंडक घुल गई। इनके अलावा खंडवा में शनिवार को 12 घंटे 15 मिनट में सबसे ज्यादा 13.22 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। जबकि इंदौर में 4.6 इंच पानी बरसा।

ये भी पढ़ें

हवन कुंड की अग्नि से अचानक प्रकट हो गए भगवान श्रीगणेश! यहां देखें वीडियो…

वहीं जानकारों की मानें तो डेई के असर से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के आठ राज्यों में हो रही बारिश आधे हिंदुस्तान पर कहर बन सकती है। वहीं ओडिशा में तबाही मचाने के बाद डेई तूफान ने अब देश के बाकी हिस्सों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। डेई तूफान को लेकर मध्यप्रदेश heavy rain n alert for more than half of india due to dei stormसहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम का रंग बदल सकता है। दरअसल चेतावनी तो मुख्य रूप से शनिवार के लिए दी गई, लेकिन मौसम के जानकार व मौसम विभाग से रिटायर्ड हुए एके शर्मा के अनुसार heavy rain alert t for more than half of india due to dei storm इस तूफान का असर अभी कुछ समय ओर बना रहेगा। जिसके चलते कई जगहों पर अभी और बारिश होगी।

साइक्लॉन सिस्टम से होगी बारिश...
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दरअसल इस मौसम में पहली समुद्री तूफान बना है। समुद्री तूफान बनने से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। बताया जाता है कि पहली बार इस मौसम में साइक्लॉन सिस्टम heavy rain alert for more than half of india due to dei storm बन रहा है।

ये है देश का हाल...
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में भी बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग की मानें एक बार फिर ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

भोपाल के बड़ा तालाब में पानी अब भी कम...
जानकारी के अनुसार सीहोर में इस पूरे सीजन में 33.9 इंच बारिश हुई है। जो कि, अब तक की औसत बारिश 40.75 इंच से 0.66 इंच कम है। यही वजह है कि राजधानी के बड़े तालाब का जलस्तर 1660.80 फीट है, यह फुल टैंक लेवल 1666.80 से 6 फीट कम है।

रफ्तार हो रही है कम...
जानकारों की मानें तो जैसे-जैसे ओडिशा से ये तूफान आगे बढ़ रहा है, उसकी रफ्तार कम हो रही है। बताया जा रहा है कि यहा 23 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस चक्रवाती तूफान का कहर सिर्फ ओडिशा तक सीमित नहीं है। इसका असर अन्य राज्यों में भी दिख रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश सहित ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। यानी आधे हिंदुस्तान पर इस तूफान का असर दिखेगा।

ये रहेगा आगामी दिनों का हाल Bhopal weather ...
23 सितंबर : हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे।
24 सितंबर: इस दिन भी रविवार की तरह हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे।
25 सितंबर : इस दिन बारिश या तूफान या धूल की संभावना के साथ ही आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
26 सितंबर : इस दिन भी आम तौर पर बारिश या तूफान या धूल की संभावना बनी हुई है।
27 सितंबर : इस दिन आकाश में बादल छाए होने के साथ ही कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है।
28 सितंबर व 29 सितंबर : इन दिनों आसमान के साफ़ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

BIG BREAKING: रेलवे की परीक्षा स्थगित, 25 सितंबर 2018 को होने वाला था EXAM
Published on:
24 Sept 2018 12:01 am
Also Read
View All