
Heavy Rain Alert in MP: भारतीय मौसम विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने मध्य प्रदेश में अगले चार दिन 1 जुलाई से 4 जुलाई तक कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से बूंदाबांदी और बादल छाने के साथ ही बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि एमपी के 9 जिलों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। जबकि भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों को अच्छी बारिश के लिए फिलहाल एक दो दिन और इंतजार करना होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल समेत उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के ज्यादातर जिलों में 1 जुलाई से 4 जुलाई तक थंडर स्ट्रोम, लाइटनिंग के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि उज्जैन में अगले 3 दिन तक बादल छाए रहने, थंडर स्ट्रोम और हल्की बारिश की संभावना बताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में आधे राज्य को मानसून कवर कर चुका है। वहीं अब 2-3 जुलाई तक यह पूरे प्रदेश में छा जाएगा और पंजाब-राजस्थान की ओर बढ़ जाएगा। इस दौरान होने वाली बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन 1 जुलाई से 4 जुलाई तक एमपी के ज्यादातर जिलों में कहीं हल्की बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। इन जिलों में रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिलों में 25% से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में 25% से कम बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में जहां एमपी के ज्यादातर हिस्सों में कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं बूंबाबांदी होने की संभावना है। वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, खरगोन, आलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी समेत कुल 9 जिलों में 1 जुलाई से 4 जुलाई तक भारी बारिश (Heavy Rain Alert Warning) होने की चेतावनी जारी की है। वहीं अन्य 46 जिलों में कहीं बादल छाए रहने, कहीं थंडर स्ट्रोम, बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।