भोपाल

मानसून के बदले तेवर: 13, 14, 15 और 16 सितंबर को होगी ‘भारी बारिश’, IMD चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Sep 12, 2025
mp weather
पत्रिका फाइल फोटो

MP Weather: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से बदली छाई रही। मौसम विभाग का कहना है कि 15 सितम्बर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर, पश्चिम मध्य और संलग्न पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से उसी क्षेत्र में एक निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है।

इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मानसून ट्रफ लाइन विस्तृत

वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, डाल्टनगंज से होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा से दूर, पश्चिम मध्य और संलग्न उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र का केंद्र तक विस्तृत है। एक ट्रफ लाइन उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर, पश्चिम मध्य और संलग्न उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण से छत्तीसगढ़, विदर्भ होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तक माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।

एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। जिससे बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

27 जिलों में हो सकती है बारिश

भोपाल, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपु दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, प टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विदिशा, रायसेन, सिहोर, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, दमोह, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में भा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यैलो अलर्ट जारी

अगले चार दिन भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपु दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डि जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
14 Sept 2025 05:26 pm
Published on:
12 Sept 2025 05:40 pm