भोपाल

किसी भी उम्र में बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट! 99% लोग हैं इस चीज से अनजान

18 साल के बाद हम अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ नियमोँ का पालन करना होगा, ऐसा करके हम कुछ इंच हाइट बढ़ा सकते हैं।    
3 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 4:37 PM IST
health news
किसी भी उम्र में बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट! 99% लोग हैं इस चीज से अनजान

भोपाल/ लड़का हो या लड़की, युवावस्था आने से पहले सभी की ख्वाहिश होती है कि, उनकी हाइट परफेक्ट हो। क्योंकि, किसी भी व्यक्ति के आकर्षण में अच्छी हाइट का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। कई बार इंसान का चेहरा कितना भी सुंदर होता है, लेकिन उसके हाइट कम होती है, तो कहीं न कहीं उसके आकर्षण में कमी नजर आती है। वहीं, हाइट को लेकर अकसर हम सुनते रहते हैं, कि ये सिर्फ 18 साल तक ही बढ़ती है, इसके बाद हाइट बढ़नी बंद हो जाती है। इस टाइम पीरियड में जितने लोगों की हाइट 6 फीट या उसके आस पास होती है उन्हें तो कोई समस्या नहीं होती, लेकिन मन मुताबिक हाइट न होने पर अकसर युवा निराशा के शिकार हो जाते हैं।



नियमों का पालन करके बढ़ा सकते हैं हाइट

अगर आप खुद या आपके कोई परिचित भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको बता दें आपकी हाइट 18 साल के बाद हम अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं। जी हां, कुछ नियमों का पालन करके अपनी हाइट कुछ इंच तक बढ़ाई जा सकती है। भोपाल के जाने माने योगाचार्य पंडित भगवती प्रसाद उपाध्याय के मुताबिक, लंबाई बढ़ने का मुख्य कारण हमारे शरीर में मौजूद human growth hormone होते हैं, जो pituitary gland के अगले हिस्से में बनते हैं। यही हमारी लंबाई को पूर्व निर्धारित करता है। कई बार सही शारीरिक विकास न होने या असंतुलित दिनचर्या के चलते पूर्व निर्धारित हाइट तक नहीं पहुंच पाती।

इस तरह मिलता है शारिरिक विकास बढ़ाने में लाभ

योगाचार्य भगवती प्रसाद के अनुसार आयुर्वेद में प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की प्रकृति, दोष, धातुओं आदि के अऩुसार खानपान और लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने का सूत्र है जिससे कि पूरे शरीर की सेहत सुधारने, बीमारियों से बचाने और शारीरिक विकास को बढ़ाने में काफी फायदा मिलता है।

क्या आपको भी है पैर हिलाने की आदत? हां, तो आप खुद बन रहे हैं अपनी मंजिल की बाधा



[typography_font:14pt;" >असगंध क्षीरपाक विधि

5 ग्राम असगंध पाउडर को लेकर बराबर मात्रा में खांड मिलाकर सुबह शाम दूध के साथ लें। इसके अलावा आप असगंध क्षीरपाक विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। असगंध क्षीरपाक बनाने के लिए आपको 250 ग्राम दूध एवं 250 ग्राम पानी लेकर उसमें 5 से 10 ग्राम असगंध पाउडर डालकर पकाएं। पानी पूरी तरह खत्म होने के बाद जब गाढ़ी मात्रा में दूध बच जाए तो उसे उतार लें। इसके बाद इसे पी सकते हैं। आवश्यक्तानुसार चीनी मिला सकते हैं।

साड़ी पहनने के ये तरीके आपको देंगे Different Look, निखर उठेगा आपका रूप



[typography_font:14pt;" >आंवले को इस तरह करें इस्तेमाल

आंवले को कैंडी या जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि आंवले में विटामिन सी, कैल्सियम, फॉस्फोरस आदि खनिज एवं लवण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरी के विकास और हाइट बढ़ाने में उपयोगी साबित होते हैँ।


चिकित्सक की सलाह के बाद ही इस्तेमाल करें औषधियां

इसके अलावा अन्य जड़ीबूटियों जैसे शतावरी, बला, गुडूची, अस्थि श्रंखला, लाक्षा इत्यादि का सेवन भी किया जा सकता है, लेकिन इन सभी औषधियों को लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना आवश्यक है। यदि इन्हें नियमित रूप से लिया जाए तो ये लम्बाई बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

अगर आप भी बॉडी बनाने के साथ लेते हैं ये डाइट, तो हो सकते हैं नपुंसक्ता के शिकार



[typography_font:14pt;" >शरीर की मालिश भी है उपयोगी

सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है तथा अभ्यंग से पूरे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही त्वचा चमकदार होती है। इस सब से ऊपर मालिश से हड्डियां मजबूत होती हैं

इस पैटर्न में बने पासवर्ड आसानी से हो जाते हैं Hack, यहां चेक करें और तुरंत बदल दें


[typography_font:14pt;" >भरपूर नींद से बनते हैं नए टिश्यू

भरपूर नींद लेना जरूरी है क्योंकि नींद के दौरान शरीर के टिश्यूज बनते हैं और खराब हो चुके टिश्यूज की रिपेयरिंग होती है। गहरी नींद में human growth hormone के निर्माण की प्रक्रिया को बल मिलता है। ये फैक्टर हाइट बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। गहरी नींद से स्ट्रैस भी कम होता है जिससे पूरी शरीर के विकास को सहायता मिलती है।

Updated on:
5 Dec 2019, 4:37 PM IST
Published on: