भोपाल

उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे ने दिया बड़ा बयान, भाजपा में खलबली

Hemant Katare Statement : कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से संपर्क में न रहने का कारण बताते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
2 min read
Hemant Katare Statement
हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट (Photo Source- Patrika)

Hemant Katare Statement : मध्य प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने शुक्रवार को अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। खास बात ये है कि, इस्तीफा देने के बाद उनका फोन भी लगातार बंद आ रहा था। बीच में जानकारी सामने आई कि, वो भोपाल से अटेर रवाना हो गए।

खास बात ये है कि, हेमंत कटारे ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गें के नाम लिखा था, लेकिन अब इस्तीफे के बाद उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर बड़ा बयान दिया है। हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बड़ी बातें कहते हुए भाजपा पर बड़ा हमला किया है।

'कांग्रेस मेरे पिता की विरासत..'

हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट (Photo Source- hemant Katare X Handle)

हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है और हां मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम कयास ना लगाएं। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है। कभी-कभी नेता भी इंसान होता है। अब जरा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा।'

'चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का हो, हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूंगा. तैयारी मजबूत रखिएगा, क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।'

Updated on:
21 Feb 2026 02:04 pm
Published on:
21 Feb 2026 02:04 pm