भोपाल

एमपी में बीजेपी पदाधिकारियों की एक और सूची जारी, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं

MP BJP- एमपी बीजेपी ने एक और जिला कार्यसमिति घोषित की है। पार्टी की इंदौर महानगर के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

less than 1 minute read
Oct 28, 2025
Hemant Khandelwal congratulated the new office bearers of Indore BJP

MP BJP- एमपी बीजेपी ने एक और जिला कार्यसमिति घोषित की है। पार्टी की इंदौर महानगर के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इंदौर महानगर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पदाधिकारियों की यह सूची जारी की है। मिश्रा के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से इंदौर भाजपा नगर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। कुल 33 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

इंदौर बीजेपी की मंगलवार को घोषित नई नगर कार्यकारिणी में अधिकांश नए कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि केवल 2 पदाधिकारियों को ही रिपीट किया गया है। नई कार्यकारिणी में वरुण पाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वे पहले ग्रामीण कार्यसमिति में इस पद पर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में 19 अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई, 3 को सस्पेेंड किया, सीएम ने दिखाए कड़े तेवर

इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने करीब 9 माह पूर्व कार्यभार संभाला था। अब उन्होंने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। इससे पहले सोमवार को ग्वालियर बीजेपी में भी कुछ पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए थे।

इंदौर नगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर सूची पोस्ट करते हुए लिखा-

भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर नगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

खबर अपडेट की जा रही है…

ये भी पढ़ें

एमपी में कर्मचारियों, अधिकारियों को 5700 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया ट्वीट

Updated on:
28 Oct 2025 04:39 pm
Published on:
28 Oct 2025 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर