Hemant Khandelwal's birthday trending on x
Hemant Khandelwal- मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर वे अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे और महाकाल की पूजा अर्चना की। सादगी के लिए जाने जाते हेमंत खंडेलवाल ने जन्मदिन भी साधारण रूप से मनाया। उन्होेंने दो दिन पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने जन्मदिन के मौके पर बैनर, होर्डिंग्स आदि नहीं लगाने का आग्रह किया था। कार्यकर्ताओं ने इसका पालन भी किया। इतना ही नहीं, प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी में कोई बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया गया। इसके बाद भी हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन एक्स पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रहा है। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के लिए केवल शुभकामनाओं का सरल और भावपूर्ण संदेश ही लोगों को भा गया।
बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने X हेंडल पर लिखा-
-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल जी के जन्मदिन को लेकर पूरे प्रदेश में अद्भुत उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।
जन्मदिन पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह किया था कि-
▪️जन्मदिन को सादगी से मनाया जाए और किसी प्रकार के बैनर-पोस्टर, होर्डिंग या सार्वजनिक आयोजन न हों।
▪️उनकी इस अपील का कार्यकर्ताओं ने सम्मान करते हुए व्यापक स्तर पर पालन किया।
“जन्मदिन न मनाने का संदेश” ही सोशल मीडिया पर #HBDHemantKhandelwalJi टॉप-10 में तेजी से ट्रेंड करता रहा।
-कार्यकर्ताओं ने अपने संदेश और शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से ही व्यक्त कीं, जिससे यह जन्मदिन सादगी और संस्कार का प्रतीक बन गया।
-प्रदेश अध्यक्ष जी न तो भोपाल में रहे और न ही बैतूल में। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार में परिवार सहित पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
-प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल जी की अपील का असर यह रहा कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, संगठन और संस्कार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
•न कोई बैनर,
•न कोई होर्डिंग,
•न कोई बड़ा आयोजन…
•केवल शुभकामनाओं का सरल और भावपूर्ण संदेश।