भोपाल

Higher Education: 7 साल बाद एक बार फिर शुरू होगा सेमेस्टर सिस्टम, सभी कॉलेजों में लागू होगा 14 A

Higher Education: प्रदेश में 2007-08 में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया था। मप्र इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 3:35 PM IST
higher education

Higher Education: प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक स्तर (UG) पर एक बार फिर सेमेस्टर सिस्टम (Semester System Resume) लागू किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री (higher education minister) इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने अगले सत्र से इसे लागू करने की मंशा जताई है।

उन्होंने पत्रिका से कहा कि इससे पहले कॉलेजों को अपग्रेड भी करना होगा। अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने तैयारी शुरू कर दी है। अभी उच्च शिक्षा में दो सिस्टम लागू हैं।

सभी कॉलेजों के लिए लागू करना होगा 14-ए

अध्यादेश 14-ए के अनुसार पीजी में सेमेस्टर और 14बी के अनुसार यूजी (UG) में एनुअल सिस्टम। कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम दोबारा लागू (Semester System Resume) करने के लिए 14-ए को सभी कॉलेजों के लिए लागू करना होगा। सेमेस्टर सिस्टम स्टूडेंट्स को एक समान स्टैंडर्ड उपलब्ध कराता है।

2007-08 में किया था लागू

मध्य प्रदेश में 2007-08 में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया था। एमपी इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य था। विरोध के बाद 6 जून 2017 में सरकार ने इसे खत्म कर दिया।

Updated on:
19 Aug 2024, 3:35 PM IST
Published on: