29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2024: भगवान गणेश को भेंट की ‘दुनिया की सबसे बड़ी राखी’, 125 किलो है वजन

Raksha Bandhan 2024: मध्य प्रदेश के इस गणेश मंदिर में 10-15 दिन में तैयार की गई राखी, रक्षासूत्र में दिखा पीएम मोदी का संदेश, जन्माष्टमी तक कर सकेंगे दर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 19 Aug 2024, 3:01 PM IST

world largest rakhi

खजराना गणेश को चढ़ाई गई दुनिया की सबसे बड़ी राखी।

Raksha Bandhan 2024: शुभ मुहुर्त शुरू होते ही रक्षाबंधन पर्व का उत्साह शुरू हो गया है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना कर रही हैं, तो भाई उन्हें उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा का वचन दे रहे हैं। इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी राखी से भगवान गणेश को खुश करने की खबर भी आई है।

दरअसल मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खजराना मंदिर में भगवान गणेश को दुनिया को सबसे बड़ी राखी अर्पित की गई है। ये राखी मंदिर में ही तैयार की गई है।

10-15 दिन में 15 कलाकारों ने बनाई 169 वर्ग फीट की राखी

इंदौर में भगवान खजराना गणेश को अर्पित की गई दुनिया की सबसे बड़ी ये राखी लगभग 169 वर्ग फीट यानी 13 बाय 13 वर्ग फीट की है। 15 कलाकारों ने 10-15 दिन में इस राखी को तैयार किया है।

संबंधित खबर

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat: राखी बांधने के लिए आज ये है सबसे खास मुहूर्त, जागेगा सौभाग्य

राखी में दिखा पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम जो संदेश दिया था, उसको आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण की भावना से शेष राखी का निर्माण किया गया है।

राखी के निर्माण में लोहे का बेस, थर्माकोल, वेलवेट कपड़ा, 101 मीटर रेशम की डोरी, थर्माकोल की गणेश प्रतिमा, प्रोफाइल शीट, आर्टिफिशियल प्लांट, फाइबर की पृथ्वी, रबर सॉल्यूशन रबर, वॉटर कलर, आदि। राखी का वजन 125 किलो है।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: 4 राज्यों के लिए हर दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुश खबरी