भोपाल

पति पाने के लिए यहां डांस करती हैं लड़कियां, मिलने के बाद बंद कर देती है ऐसा काम

mp.patrika.com होली के अवसर पर आपको बताने जा रहा करीला माता का मंदिर, जहां होली से रंगपंचमी तक लगता है अनोखा मेला...।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 6:32 PM IST
 Karila temple

भोपाल। बच्चों की शादी हो या घर में कोई मेहमान आया हो, बरसों पुरानी मन्नत पुरी हो जाए तो इन सबकी खुशियां बेड़नियों और उनके राई नृत्य के बिना संभव नहीं रही। मध्यप्रदेश के बुंदेलखण्ड के इतिहास में बेड़नियों से जुड़े कई किस्से-कहानियां मौजूद हैं। राजाओं के साथ इनके प्रेम संबंध और बाजारों में उनकी स्थितियों पर कई किताबें आ चुकी है, लेकिन बेड़नियों के राई नृत्य का इतिहास विवादास्पद ही रहा है।


बुंदेलखण्ड के राजाओं के समय से राई नृत्य की परंपरा चली आ रही है। बधाई बांटने और मनोरंजन के लिए बेडिय़ा-बाछड़ा समाज की युवतियों को डांस के लिए बुलाया जाता है। वे चेहरे पर लंबा घूंघट डालकर मोरनी की तरह नाचती हैं। नर्तकी का चेहरा घूंघट में होता है, लेकिन उसके हाव-भाव देखने के लिए एक पुरूष नर्तक मशाल लेकर साथ-साथ नाचता है। इस मशाल में बीच-बीच में राई डाली जाती है, ताकि यह बुझ न पाए। यही कारण है कि नृत्य की इस विधा का नाम राई नृत्य पड़ गया।

नृत्य के जरिए नर्क से मुक्ति
बेडिय़ा-बाछड़ा समाज में सालों से वेश्यावृत्ति होती आ रही है। यहां के परिवारों के लिए यह आम चलन है। बेटियां होने चली आ रही है और बधाइयां बांटने वाला यह समाज राई नृत्य का प्रवृतक रहा है। इन्हीं समाजों में जब लड़कियां वेश्यावृत्ति से छुटकारा पाना चाहतीं हैं, तो विवाह के लिए वर की तलाश करती हैं। यह बात कितनी सत्य है इसके बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन माना जाता है कि बेड़नियां राई नृत्य के जरिए अपना दूल्हा तलाशतीं हैं, जो उन्हें वेश्यावृत्ति के नर्क से निकालकर ले जाए। शादी के बाद समाज की लड़कियां वेश्यावृत्ति नहीं करतीं।

पहले ऐसे नहीं थे हालात
पुरातत्व की जानकारी रखने वाले और इतिहासकार बताते हैं कि पहले बेड़नियां राई नृत्य के जरिए केवल राजाओं के सभा में मनोरंजन करतीं थीं। उन्हें अच्छा शगुन माना जाता था। बेटे की शादी, जन्मोत्सव आदि पर बेड़नियों के डांस को प्रोत्साहित किया गया। उन्हें समाज में बुरी नजर से नहीं देखा जाता था। लेकिन समय के साथ-साथ जब नृत्य की इस कला में वेश्यावृत्ति शामिल हुई तब से स्थितियां बदल गईं। अब नतृकियों को वेश्या के तौर पर देखा जाने लगा। यह सोच आज भी नहीं बदली है। भले ही राई नर्तकियां मंदिरों में नाचें, लेकिन देखने वाले पुरूषों के मन में आज भी उनकी वही छवि बनी हुई है।


सरकार के प्रयास नाकाफी
बुंदेलखण्ड समेत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अब भी करीब 30 हजार राई नतृकियां हैं। बेडिय़ा-बाछड़ा समाज में अब भी खुलेआम वेश्यावृत्ति होती है। सरकार इन परिवारों के उत्थान और बेटियों की शिक्षा पर काम कर रही है लेकिन ये प्रयास नाकाफी हैं। मप्र में समाज का एक बड़ा हिस्सा अब भी वेश्यावृत्ति की दलदल में फंसा है।

Published on: