
भोपाल। मुध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अलग मूड में नजर आए। उन्होंने जमकर रंग खेला और अपनों को भी रंग से सराबोर कर दिया। इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक फाग गीत गाए और ढोल ढमाके की थाप पर ठुमके भी लगाए।
मुख्यमंत्री निवास पर होली का त्योहार पारंपरिक रंग में रंगा हुआ था। सुबह से ही वीवीआईपी का उनके निवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। उनके सभी रिश्तेदार और प्रदेश के मंत्री से लेकर नौकरशाही तक सभी परिवार समेत मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह ने सभी की अगवानी की और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होलिका दहन की परंपरा निभाई
इससे पहले गुरुवार रात को श्यामला हिल्स स्थित नव दुर्गा उत्सव समिति के आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पारंपरिक विधि विधान से होलिगा की पूजा अर्चना की।
प्रेम और सौहार्द बढ़े
रंगों के पर्व होली के मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि होली आपसी वैमनस्यता को समाप्त कर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला पर्व है। भारतीय संस्कृति का प्रतीक यह त्योहार समाज में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है और आपसी वैमनस्यता और घृणा से दूर रहने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल आनंदीबेन ने दी शुभकामनाएं
इधर मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ सामाजिक परंपरा के अनुसार मनाने की अपील की।
MUST READ
रहस्य: इस अनोखे मंदिर में पूरी होती है भक्तों की मुराद, तब अप्सराएं भी करती हैं नृत्य
पति पाने के लिए यहां डांस करती हैं लड़कियां, मिलने के बाद बंद कर देती है ऐसा काम
BREAKING: होली पर भाजपा को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- बीजेपी में माहौल ठीक नहीं