भोपाल

Holiday: अनंत चतुर्दशी की छुट्टी घोषित, नवंबर-दिसंबर में इतने दिन रहेगा अवकाश

Holiday in MP: एमपी के भोपाल में सरकारी कर्मचारियों की 17 सिंतबर को अनंत चतुर्दशी की छुट्टी रहेगी। ऐेसे ही नवंबर-दिसंबर के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2024

Holiday in MP: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां 17 सिंतबर को अनंत चतुर्दशी की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 14 सितंबर को शनिवार, 15 सितंबर को रविवार, 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी है। वहीं 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

दीपावली पर मिलेंगी इतनी छुट्टियां


दीपावली पर लगातार चार छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी। उसके दूसरे दिन 1 नवंबर को पूरे भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी क्रम में 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसी तरह दिसंबर महीने की 3 तारीख को भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है।

Updated on:
29 Aug 2024 06:50 pm
Published on:
29 Aug 2024 06:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर