24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में किसानों को बड़ी सौगात, 3.77 लाख खातों में 810 करोड़ रुपए डालेंगे सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav- एमपी के करीब 4 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, बैंक खातों में भावांतर योजना की राशि डालेंगे सीएम मोहन यादव
less than 1 minute read
Google source verification
किसानों के खातों में आएंगे करोड़ों रुपए

MP में किसानों के खातों में आएंगे करोड़ों रुपए

CM Mohan Yadav- मध्यप्रदेश में किसानों को बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। प्रदेश के करीब 4 लाख सोयाबीन किसानों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम मोहन यादव इन किसानों के बैंक खातों में भावांतर योजना की राशि डालेंगे। इसके लिए प्रदेश के रतलाम जिले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को प्रदेशभर के किसानों को सौगात देंगे। वे कुल 3.77 लाख किसानों के बैंक खातों में भावांतर योजना की राशि सिंगल क्लिक से भेजेंगे। सीएम मोहन यादव कुल 810 करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में डालेंगे।

पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण

भावांतर योजना की राशि किसानों को भेजने के लिए रतलाम जिले के जावरा में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

अब तक प्रदेश के 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपए अंतरित किए

बता दें कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना लागू की है। योजना में अब तक प्रदेश के 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा।