जहां देशभर में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रहीं हैं वहीं एमपी में भी जश्न मनाने की तैयारी तेज हो गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राज्य में सराकरी तौर पर भी उत्सव मनाया जाएगा। सरकारी भवनों को सजाया जाएगा, आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इस मौके पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है।

22 जनवरी को सरकारी अवकाश का प्रस्ताव अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह मध्यप्रदेश में लाइव भी दिखाया जाएगा। सरकारी तौर 22 जनवरी तक का समय राममय हो रहा है।
इतना ही नहीं, कर्मचारी अधिकारी इस दिन को उत्सव मना सकें, इसके लिए सरकारी अवकाश घोषित किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही 22 जनवरी की सरकारी छुट्टी के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
राज्य सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित करने का फैसला कर लिया है। सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश रखने के लिए राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विभाग ने मुख्यसचिव वीरा राणा को यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज भी दिया है। मुख्यसचिव की मंजूरी मिलते ही सरकार द्वारा अवकाश के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
इस दिन राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों के साथ स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। अवकाश के लिए राज्य सरकार ने निर्देश दिए थे जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव वीरा राणा को मंजूरी के लिए भेजा।