2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 60 लाख वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर

MP में वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। प्रदेश की हाई कोर्ट ने ये नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। करीब 60 लाख वाहनों में ये नंबर प्लेट लगनी है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट निजी कंपनियां सप्लाई कर रहीं हैं लेकिन इसकी ऐसी मारामारी है कि मांग के मुताबिक तय समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं। वाहन मालिकों को कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 10 Jan 2024, 10:02 PM IST

vahan.png

वाहन मालिकों को कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा

MP में वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। प्रदेश की हाई कोर्ट ने ये नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। करीब 60 लाख वाहनों में ये नंबर प्लेट लगनी है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट निजी कंपनियां सप्लाई कर रहीं हैं लेकिन इसकी ऐसी मारामारी है कि मांग के मुताबिक तय समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं। वाहन मालिकों को कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर बड़ा अपडेट, वाहन मालिकों को दी राहत

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी है उनकी संख्या 70 लाख से ज्यादा है। अभी तक केवल 12 लाख वाहनों पर ही ये नंबर प्लेट लग पाईं हैं। इस प्रकार करीब 58 लाख वाहन ऐसे हैं जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी हैं।

यह भी पढ़ें: बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा

हाईकोर्ट ने इसके लिए 15 जनवरी की समय सीमा तय की है। हालांकि यह समय सीमा आगे बढ़ सकती है लेकिन चालान के डर से हर कोई अपने वाहन में नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए बेकरार दिख रहा है। पहले जहां 7—8 दिन में यह काम हो जाता था वहीं अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए करीब 20 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: फिर बिगड़ा मौसम, घने कोहरे के साथ कई जगहों पर जोरदार बरसात, 72 घंटों का अलर्ट

विभागीय अधिकारी भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। परिवहन विभाग के प्रभारी आयुक्त अरविंद सक्सेना के अनुसार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करने पर अभी 20 दिन तक लग रहे हैं। दरअसल, प्रदेश में कोर्ट के आदेश के बाद 5 सौ रुपए चालान के डर वाहन मालिक बड़ी संख्या में इसके लिए आवेदन कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में भी इस पर सख्ती बरती जा रही है जिससे वाहन मालिक नई नंबर प्लेट लगवाने आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

गौरतलब है कि प्रदेश में 1 अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है। हाई कोर्ट ने 15 जनवरी तक सभी वाहनों में नई नंबर लगवाने की समय सीमा तय की लेकिन 70 लाख से ज्यादा वाहनों में से केवल 12 लाख वाहनों पर ही ये नंबर प्लेट लग पाईं हैं।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त