2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा

जहां पढ़ाई दिनों दिन महंगी होती जा रही है वहीं कई बड़े स्कूलों में तो एडमिशन मिलना ही नामुमकिन सा हो गया है। बच्चे और उनके अभिभावक मन मसोसकर रह जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जरूरतमंद बच्चों को ऐसे बड़े स्कूलों में एडमिशन मिल सकता है जहां न केवल उनकी पूरी पढ़ाई मुफ्त होगी बल्कि उनके रहने खाने का खर्च भी सरकार उठाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Jan 2024, 4:43 PM IST

schooltribal.png

बड़े स्कूलों में एडमिशन

जहां पढ़ाई दिनों दिन महंगी होती जा रही है वहीं कई बड़े स्कूलों में तो एडमिशन मिलना ही नामुमकिन सा हो गया है। बच्चे और उनके अभिभावक मन मसोसकर रह जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जरूरतमंद बच्चों को ऐसे बड़े स्कूलों में एडमिशन मिल सकता है जहां न केवल उनकी पूरी पढ़ाई मुफ्त होगी बल्कि उनके रहने खाने का खर्च भी सरकार उठाएगी।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

प्रदेश के जनजातीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में चुने हुए बच्चों को ये सुविधा दी जाती है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए फरवरी में परीक्षा होगी। खास बात यह है कि इन स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में इन स्कूलों का संचालन किया जाता है। इसके अंतर्गत एमपी में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के साथ ही कन्या शिक्षा परिसर तथा आदर्श आवासीय स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें: बच्चों को ठंड के कहर से बचाने 5वीं तक के स्कूल बंद किए, घोषित की छुट्टी

राज्य के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा इन स्कूलों को संचालित किया जाता है। विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश का अवसर है। इस क्लास में प्रदेशभर में 8447 सीटें खाली हैं जिनके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

आवासीय स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि पहले 8 जनवरी निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर अब 10 जनवरी कर दिया गया है। कक्षा छठवीं की 8000 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश के लिए 11 फरवरी को परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 29 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: एमपीपीएससी मेंस पर आया बड़ा अपडेट, प्रभावित हुईं परीक्षाएं

एक नजर में
प्रदेश में 63 एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल
इन स्कूलों में 6वीं में 3615 सीटें
प्रदेश में 81 कन्या शिक्षा परिसर
इन स्कूलों में बालिकाओं के लिए कुल 4552 सीटें
प्रदेश में 8 आदर्श आवासीय स्कूल
इन स्कूलों में कुल 280 सीटें

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला, 20 जनवरी तक नहीं लगेंगे सुबह के स्कूल