2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

ग्वालियर में ठंड का कहर जारी है। लगातार छठवें दिन सीवियर कोल्ड डे रहा। लोग दिन में सर्दी से थर-थर कांपे और रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सर्दी की चुभन बढ़ी है। प्रदेश में सबसे कम पारा ग्वालियर में 7.9 डिग्री रहा। ठंड के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Jan 2024, 12:35 PM IST

rainygwl.png

कोहरे व बादलों ने सूरज को ढंक लिया

ग्वालियर में ठंड का कहर जारी है। लगातार छठवें दिन सीवियर कोल्ड डे रहा। लोग दिन में सर्दी से थर-थर कांपे और रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सर्दी की चुभन बढ़ी है। प्रदेश में सबसे कम पारा ग्वालियर में 7.9 डिग्री रहा। ठंड के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों को ठंड के कहर से बचाने 5वीं तक के स्कूल बंद किए, घोषित की छुट्टी

शनिवार को भी सुबह कोहरे व बादलों ने सूरज को ढंक लिया। इससे सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने भी 6 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 8 से 10 जनवरी के बीच बारिश भी हो सकती है, जिससे सर्दी का सितम और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

शहर में रात में कोहरा कमजोर होने से न्यूनतम तापमान 10.9 डिसे से घटकर 7.9 डिसे पर आ गया। यह सामान्य से 1.4 डिसे अधिक रहा। प्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। सबसे बुरी बात तो यह है कि अगले पांच दिन मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का भी अलर्ट है।

यह भी पढ़ें- रीवा जा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव के विमान की खजुराहो में लेंडिंग

इस कारण बदला है मौसम
हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस घेरे को अरब सागर से नमी मिल रही है। इससे अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है।
राजस्थान में चक्रवातीय घेरे के साथ-साथ गुजरात तक एक ट्रफ लाइन बनी है।

यह भी पढ़ें: सीएम के प्रोग्राम के बाद कलेक्टर की तबियत बिगड़ी, ICU में भर्ती
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
इन सभी कारणों से बादल छा रहे हैं और नमी आने से कोहरा भी छा रहा है। इससे धूप नहीं निकली। शहरवासियों को सीवियर कोल्ड का सामना करना पड़ा।
8 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह काफी मजबूत है, जिसके चलते ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 7 जनवरी तक मूसलाधार बरसात कराएगा पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़े मौसम का अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़