2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को ठंड के कहर से बचाने 5वीं तक के स्कूल बंद किए, घोषित की छुट्टी

एमपी में तेज ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। सर्दी के चलते कलेक्टर ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Jan 2024, 11:57 AM IST

band_school.png

स्कूलों में आज अवकाश घोषित

एमपी में तेज ठंड पड़ रही है। ठंड के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। सर्दी के चलते कलेक्टर ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 7 जनवरी तक मूसलाधार बरसात कराएगा पश्चिमी विक्षोभ, बिगड़े मौसम का अलर्ट

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि कलेक्टर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शहर में अत्यधिक ठण्ड होने के चलते कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार को नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

आदेश में बताया गया है कि जिले में काफी सर्दी पड़ रही है और इसे देखते हुए शनिवार को नर्सरी से कक्षा 5वीं तक संचालित होने वाले सीबीएससी, ईसीएस, प्राइवेट व शासकीय सहित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: सीएम के प्रोग्राम के बाद कलेक्टर की तबियत बिगड़ी, ICU में भर्ती

वहीं अभिभावकों का कहना है कि सर्दी काफी पड़ रही है, इसलिए कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को चर्चा करके 15 जनवरी तक स्कूल में अवकाश घोषित करना चाहिए। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सर्दी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रीवा जा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव के विमान की खजुराहो में लेंडिंग

गौरतलब है कि ग्वालियर में घने कोहरे के दौरान वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। सुबह 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम पारा ग्वालियर में 7.9 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़