
सीएम डॉ. मोहन यादव के विमान की खजुराहो में लेंडिंग
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के विमान की खजुराहो में लेंडिंग हुई है। रीवा जा रहे उनके हेलीकॉप्टर को अचानक खजुराहो में लेंड कराया गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण सीएम का विमान खजुराहो में लैंड हुआ। बाद में वे सड़क मार्ग से रीवा रवाना हुए।
सड़क मार्ग से कार से रीवा रवाना हुए सीएम यादव
सीएम डॉ. यादव भोपाल से विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। वे संभागीय समीक्षा बैठक और अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा जा रहे थे लेकिन अचानक खजुराहो उतरना पड़ा, यहां से वे सड़क मार्ग से कार से रीवा के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विमान उतरने की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को खबर लग गई। कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पहुंच गए और सीएम को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। खजुराहो एयरपोर्ट पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री और पूर्व मंत्री ललिता यादव सहित कई स्थानीय नेता सीएम डॉ. यादव का स्वागत करने पहुंचे।
खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि रीवा जा रहा था लेकिन मौसम खराब होने के कारण खजुराहो उतरा हूं। मुख्यमंत्री ने
कहा कि मैं भोपाल से रीवा के लिए निकला था, लेकिन मौसम बहुत खराब है। इस कारण खजुराहो उतरा हूं।
उन्होंने यह भी बताया कि मैं सभी विभागों के अलग-अलग मंत्रालयों की संभागीय समीक्षा बैठक कर रहा हूं। सीएम यादव ने कहा कि विकासकार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के भी कार्यक्रम हैं। खजुराहो से वे कार से रीवा रवाना हुए।
Published on:
5 Jan 2024, 4:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allखजुराहो
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.